फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Phone snatched, scuffle and fight jokingly in marriage procession; death of groom's uncle

Saharanpur: बरात में हंसी-मजाक में छीना फोन, छीनाझपटी, हाथापाई और मारपीट; दूल्हे के मौसा की मौत

Fri, 15 May 2026 05:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 15 May 2026 05:04 PM IST
सार

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के इटावा गांव से कुतुबशेर क्षेत्र के उनाली गांव में बारात आई थी। इसी दौरान हाथापाई होने पर चिलकाना रोड स्थित वर्धमान कॉलोनी निवासी महीपाल की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Saharanpur: Phone snatched, scuffle and fight jokingly in marriage procession; death of groom's uncle
महीपाल की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव उनाली में मोबाइल फोन छीनने पर दूल्हे के मौसा से मारपीट कर दी गई। इससे उनके सीने में दर्द हो गया। हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव इटावा निवासी श्यामलाल के बेटे अनुज की शादी बृहस्पतिवार को कुतुबशेर क्षेत्र के गांव उनाली में हुई थी। बरात में वर्धमान कॉलोनी निवासी महीपाल (45) भी शामिल हुए थे, जो रिश्ते में दूल्हे के मौसा लगते हैं। शादी समारोह के दौरान दोनों पक्षों के लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच कुछ युवकों ने मजाक करते हुए महीपाल का मोबाइल फोन उठा लिया। फोन वापस लेने को लेकर महीपाल और युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों में छीनाझपटी, धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान महीपाल के सीने पर लात-घूंसे मारे गए। परिजनों ने उन्हें पास के एक निजी चिकित्सक के यहां दिखाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। आरोप है कि देर रात उनकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। शुक्रवार सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे राजवीर सैनी ने आरोप लगाया कि बरात में मौजूद कुछ युवकों की मारपीट के कारण ही महीपाल की जान गई।
 
विज्ञापन

महीपाल के एक बेटा-बेटी
महीपाल की मौत से परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया।

ये बोले एसपी
मोबाइल फोन छीनने को लेकर विवाद हुआ था। अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed