फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Order issued again on entry of women in Darul Uloom Deoband, know what is new this time

Saharanpur: दारूल उलूम देवबंद में महिलाओं की एंट्री पर फिर आया फरमान, जानें इस बार क्या है नया

Tue, 29 Jul 2025 08:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 29 Jul 2025 08:16 PM IST
सार

दारूल उलूम प्रशासन का कहना है कि महिलाओं को शर्तों के साथ संस्थान के परिसर में घूमने की इजाजत दी गई थी। मगर इन शर्तों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसलिए फिर से महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Order issued again on entry of women in Darul Uloom Deoband, know what is new this time
दारूल उलूम देवबंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम देवबंद प्रशासन ने एक बार फिर से संस्था में महिलाओं का प्रवेश वर्जित कर दिया है। प्रबंधन की ओर से संस्था के मुख्य द्वार पर लगाए गए बैडिकेड पर यह निर्देश लिखवाया गया है। इसके साथ ही संस्था के अंदर किसी भी प्रकार की वीडियो बनाने और फोटोग्राफी करने पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

 

मंगलवार को बैरिकेड पर यह निर्देश लिखे गए। इसमें संस्था में महिलाओं के प्रवेश को पूरी तरह वर्जित लिखा गया है। इसकी वजह से दारुल उलूम को देखने आने वाली महिलाओं की ख्वाहिश को फिर से झटका लगा है। क्योंकि देश के कोने कोने से महिलाएं दारुल उलूम की ऐतिहासिक इमारत, एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया और गोलाकार लाइब्रेरी को देखने के लिए यहां आती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही दारुल उलूम के अंदर किसी भी तरह की वीडियो बनाने और फोटोग्राफी करने, संस्था के अंदर गुटखा, तंबाकू खाकर थूकना और नशीली चीजों का प्रयोग या उन्हें अंदर ले जाने की मनाही रहेगी। जबकि फूल पौधों को छूने या तोड़ने पर भी रोक रहेगी। निर्देश में यह भी कहा गया है कि सूर्यास्त से पहले दारुल उलूम में आने वाले लोगों को संस्था परिसर से बाहर जाना होगा।
 
विज्ञापन

पिछले साल भी लगाया था प्रतिबंध
पिछले वर्ष 17 मई को संस्था में महिलाओं की एंट्री बैन की गई थी। करीब छह माह पाबंदी लगने के बाद कुछ शर्तों के साथ महिलाओं के प्रवेश को हरी झंडी दी गई थी। इसके लिए एक विजिटर पास भी बनाया गया था। जिसमें संस्था में आने वाली महिलाओं की संख्या दर्ज करनी थी। कई माह तक विजिटर पास से महिलाओं ने संस्था में प्रवेश किया। लेकिन शर्तों पर खरा न उतरने के चलते प्रबंधन ने फिर से महिलाओं के प्रवेश को वर्जित कर दिया है।



 

ये बोले प्रभारी मोहतमिम
दारुल उलूम में महिलाएं और युवतियां रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं। इससे बेपर्दगी होती है और संस्था की भी बदनामी हो रही थी। पूर्व में शर्तों के साथ महिलाओं को आने की इजाजत दी गई थी, लेकिन कुछ दिन रोक के बाद रील आदि बनाने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे देखते हुए महिलाओं का प्रवेश वर्जित किया गया है।
- मौलाना मुफ्ती रिहान कासमी, प्रभारी मोहतमिम कार्यालय, दारुल उलूम।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed