फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Villagers of Kenduki protest against Scout Guide Training Center in Deoband

देवबंद में स्काउट गाइड प्रशिक्षण सेंटर का विरोध: ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- सेंटर बनाया तो पलायन के लिए करेंगे विचार

Fri, 15 Oct 2021 08:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Oct 2021 08:30 PM IST
सार

देवबंद में शुक्रवार को केंदुकी गांव के लोगों ने स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र का विरोध किया। उन्होंने कहा अगर प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया तो वे पलायन करने के लिए विचार करेंगे।

विज्ञापन
Saharanpur News: Villagers of Kenduki protest against Scout Guide Training Center in Deoband
केंदुकी गांव में इसी जमीन पर बन रहा प्रशिक्षण केंद्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में केंदुकी के ग्रामीणों ने गांव में जमीयत उलमा-ए-हिंद (महमूद गुट) द्वारा बनाए जा रहे जमीयत यूथ क्लब (स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र) का शुक्रवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगाई है। 

विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने भी बास्तम गांव जाकर ग्रामीणों से इस संबंध में जानकारी हासिल की। शिव मंदिर पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने बैठक के बाद जमीयत के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी अगर जमीयत द्वारा किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य फिर से शुरू किया गया तो उसका विरोध ही नहीं करेंगे बल्कि गांव से पलायन करने के बारे में भी सोचेंगे। बैठक में मौजूद ग्रामीण तेजपाल, ब्रज प्रकाश, अमित त्यागी और अविनाश त्यागी ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद सरकार को भ्रमित कर देवबंद में बनने जा रहे एटीएस ट्रेनिंग सेंटर की तर्ज पर अपना प्रशिक्षण केंद्र बना रहा है, जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। बैठक में मोनू, लाला, तेजपाल, सौरभ, संदीप, अमित, विशू और नीटू आदि रहे। 
विज्ञापन


18 अक्तूबर को सीएम को मामले से कराएंगे अवगत
जमीयत उलमा-ए-हिंद का केंदुकी में बड़े पैमाने पर जमीन खरीदना संदेह पैदा कर रहा है। जब तक प्रशिक्षण केंद्र बनने का उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो जाता तब तक निर्माण कार्य को मंजूरी नहीं देने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में 18 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। - बृजेश सिंह, विधायक देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज


भारत सरकार का उपक्रम, संस्था से ली गई अनुमति
स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र भारत सरकार का उपक्रम है। भारत स्काउट गाइड से ही इसके निर्माण का अनुमति ली गई है। कुछ लोग ग्रामीणों को भ्रमित कर रहे हैं। जमीयत का उद्देश्य युवाओं को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण देने का है। इस सेंटर में मुस्लिम ही नहीं हिंदू युवाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। हम मदरसा नहीं स्काउट गाइड का प्रशिक्षण केंद्र बना रहे हैं। ताकि युवाओं को प्राकृतिक आपदा, टेंट बनाना, शारीरिक रूप से मजबूत करना आदि कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। - जहीन अहमद मदनी, जिला महासचिव जमीयत उलमा-ए-हिंद

यह भी पढ़ें: 
कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed