फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Villagers have ruckus against officials of electricity department after power cut

Saharanpur: बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, जमकर हंगामा, अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 01 Aug 2023 04:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Aug 2023 04:41 PM IST
सार

Saharanpur News : ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली कटौती को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
Saharanpur News: Villagers have ruckus against officials of electricity department after power cut
बिजली कटौती

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में ग्रामीणों ने कैलाशपुर बिजली घर पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने बिजली कटौती की समस्या को लेकर हंगामा किया है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर किसी तरह शांत किया।

विज्ञापन


गागलहेड़ी क्षेत्र में कई दिनों से लोग बिजली कटौती को लेकर काफी परेशान है। विद्युत विभाग शेड्यूल के अनुसार, बिजली सुचारु नहीं रख रहा है। कई-कई घंटे लाइट न आने के चलते भीषण गर्मी से लोग झुलस रहे हैं। सोमवार देर रात बिजली कटौती से परेशान लोगों ने कैलाशपुर बिजली घर पर पहुंचकर हंगामा करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली कटौती को लेकर रोष जताते हुए कहा कि विद्युत विभाग कई-कई घंटे बिजली कटौती कर रहा है। कटौती से भीषण गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। सबसे बड़ी समस्या पानी की रहती है। लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग इसका हल नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और विद्युत विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली समस्या को लेकर ज़ब भी फोन किया जाता है, अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते और अंधाधुंध बिजली कटौती कर रहे हैं।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत किया और बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द बिजली सुचारु करने का आश्वाशन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

यह भी पढ़ें: Meerut: स्वामी यतीन्द्रानंद के तीखे बोल, कहा-धार्मिक यात्राओं पर पत्थर बरसाने वालों को गोली से दिया जाए जवाब

एसडीओ सजय कुमार सिंह ने बताया कि हिंडन नदी में स्थित 33 हजार की लाइन पर आकाशिय बिजली गिर गई थी। जिस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही थी। उसे ठीक करा दिया गया है। अब आपूर्ति सुचारु रहेगी।

यह भी पढ़ें: Seema Haidar News: तो क्या हिंदी फिल्म में नजर आएंगी सीमा हैदर, मुंबई के इस प्रोडक्शन हाउस से मिला ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed