फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Vandana Verma has made big promises to public after winning MLC elections

एमएलसी चुनाव: वंदना वर्मा ने जीतते ही किए बड़े वादे, बोलीं- विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Tue, 12 Apr 2022 09:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Apr 2022 09:04 PM IST
सार

एमएलसी का चुनाव जीतते ही वंदना वर्मा ने जनता के लिए बड़े वादे किए हैं। उन्होंने कहा विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी और तीनों जिलों में एक सामान रूप से कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Saharanpur News: Vandana Verma has made big promises to public after winning MLC elections
वंदना वर्मा ने एमएलसी चुनाव में जीत हासिल की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एमएलसी बनी भाजपा की वंदना वर्मा ने कहा कि विकास कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस सीट में शामिल तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में एक समान रूप से विकास के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के अनुसार कार्य कराए जाएंगे। सबका साथ-सबका विकास की नीति के तहत कार्य होंगे। महिलाओं के लिए चलाई जा रही केंद्र और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन


सहारनपुर में जेवी जैन डिग्री कॉलेज में मतगणना के बाद विधान परिषद सीट पर विजयी होने पर वंदना वर्मा ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं है, यह मोदी-योगी और भाजपा की नीतियों की जीत है। तीनों जिलों के जन प्रतिनिधियों ने उन पर जो भरोसा जता कर अपना समर्थन देकर विजयी बनाया है, उनके भरोसे पर खरा उतरकर सभी को साथ लेकर विकास के कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे समर्थन देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करती है। तीनों जिलों में जाकर उनका धन्यवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिले। अंतिम पायदान पर रहने वाले नागरिकों की समस्याओं का निदान कराना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


पति व बेटा भी मौजूद रहे
मतगणना के दौरान वंदना वर्मा के पति मुदित वर्मा और बड़ा बेटा पुल्कित वर्मा भी मौजूद रहे। चुनाव परिणाम आने पर दोनों ने वंदना वर्मा के साथ वहां मौजूद सभी पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला अभियान शिक्षा: निजी स्कूलों को मात दे रहा यूपी का यह सरकारी स्कूल, देखें क्यों है खास

भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत
पार्श्वनाथ सिटी स्थित भाजपा कार्यालय पर विधान परिषद सदस्य बनने पर वंदना वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह जीत वंदना वर्मा की नहीं, सब कार्यकर्ताओं की जीत है। वंदना ने सभी का आभार जताते हुए खास कर महिलाओं से कहा कि महिलाएं अब बाहर आकर अपने मोर्चे को संभाले और किसी भी फील्ड में पीछे ना रहें, चाहे वे राजनीतिक फील्ड हो, इसमें भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी रखें। अपने जीवन को एक अच्छी दिशा देने का काम करें। 

यह भी पढ़ें: दोस्त के बर्थेडे पर बड़ा हादसा: चंद मिनटों में टूट गईं चार युवकों की सांसें, बुझ गए कई परिवारों के चिराग, खौफनाक हैं तस्वीरें

भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की, 18 साल तक सहारनपुर के नेता बने एमएलसी
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की एमएलसी सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। वंदना वर्मा ने इस सीट पर भाजपा के खाते में यह जीत दर्ज की है। इस सीट पर बीते 18 साल से सहारनपुर निवासी ही एमएलसी बने, इस बार यह सीट मुजफ्फरनगर जनपद के खाते में चली गई है। इस सीट पर वर्ष 1992 में जनता दल के सहारनपुर के कंवरपाल माजरा एमएलसी बने, वर्ष 1998 में कैराना के सपा से मुनव्वर हसन जीते थे। वर्ष 2004 में सहारनपुर के कांग्रेस से गजे सिंह एमएलसी बने थे। वर्ष 2010 में बसपा के हाजी इकबाल और वर्ष 2016 में हाजी इकबाल के भाई महमूद अली बसपा से ही एमएलसी बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed