फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: two people including a kanwariya have died in accident, two were injured

सहारनपुर में हादसों का कहर: एक कांवड़िये समेत दो की मौत, महिला समेत दो शिवभक्त हुए घायल

Thu, 13 Jul 2023 12:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jul 2023 12:46 PM IST
सार

सहारनपुर में हादसों का कहर : अलग-अलग हादसों में एक कांवड़िये समेत दो लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा महिला समेत दो शिवभक्त घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Saharanpur News: two people including a kanwariya have died in accident, two were injured
सड़क हादसा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अलग-अलग हादसों में एक कांवड़िये समेत दो युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि हादसे में महिला समेत दो कांवड़िये घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


घटना - 1
हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे तीन बाइक सवार कांवड़ियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे एक युवक की मौत हो गई। जबकि महिला सहित दो घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि अंबाला निवासी बादल (30), मीनाक्षी व एक अन्य युवक बाइक पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। जैसे ही ये देहरादून-अंबाला हाईवे पर भाभरी मोड़ के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बादल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मीनाक्षी व अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को गंभीर हालत के चलते मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

घटना - 2
गागलहेड़ी में देहरादून-अंबाला हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी देते हुए एसआई संजय सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह देहरादून-अंबाला हाईवे स्थित हसनपुर के पास एक युवक के गंभीर अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच में पता चला कि कोई अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: गंगा का तटबंध टूटा: मेरठ के 12 गांवों पर आईं आफत, घरों में घुसा पानी, मजबूरी में ग्रामीणों का पलायन शुरू

बताया गया कि युवक की लगभग (40) के करीब है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन, युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद हादसा: 40 मिनट तक कार में तड़पता रहा परिवार, आपबीती सुन उड़े मंत्री के होश, गांव में पसरा है मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed