फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Trains going to Amritsar affected due to protest of farmers in Punjab

किसानों के प्रदर्शन का बड़ा असर: अमृतसर आने-जाने वाली कई ट्रेनें हुईं प्रभावित, ये है पूरा मामला

Sat, 26 Mar 2022 08:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Mar 2022 08:27 PM IST
सार

किसानों के प्रदर्शन का बड़ा असर देखने को मिला है। किसानों के धरना-प्रदर्शन के चलते अमृतसर आने-जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
Saharanpur News: Trains going to Amritsar affected due to protest of farmers in Punjab
ट्रेन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब के व्यास में गन्ना किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन कर ट्रैक पर कब्जा कर लिया। ऐसे में अमृतसर आने-जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं। शताब्दी समेत एक दर्जन ट्रेनों को अन्य मार्ग से निकाला जाएगा। साथ ही कुछ ट्रेनों को अमृतसर के बजाए जालंधर तक चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार शनिवार को पंजाब के व्यास शहर में गन्ना किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन करते हुए रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया। जिससे दिल्ली-अमृतसर और हावडा-अमृतसर मार्ग की कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृतसर से चलने वाले दरभंगा एक्सप्रेस, मुबई सेंट्रल तक जाने वाली गोल्डन टेंपल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को अमृतसर से वाया पठानकोन-जालंधर से होकर निकाला जाएगा। जिस कारण ये ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे देरी से आई। सरयू-यमुना एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस आदि ट्रेन को गुरुदासपुर-बटाला ट्रैक से निकाला जाएगा। ये ट्रेन भी सहारनपुर स्टेशन पर एक से डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। 

रेलवे के अनुसार इंदौर से चल कर अमृतसर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस, हरिद्वार से अमृतसर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों को जालंधर तक ही चलाया जाएगा। जालंधर से ही ये ट्रेन वापस आएगी।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है डॉ. सोमेंद्र तोमर: कैंपस की राजनीति से मंत्री तक का सफर, डिग्रियां लेने में भी बनाई बड़ी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed