मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (कैंपस) की राजनीति से शुरू हुआ सोमेंद्र तोमर का सफर मंत्री पद पहुंच गया है। मेरठ की दक्षिण सीट से लगातार दो बार विधायक चुने जाने के बाद उन्हें योगी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मेरठ के लिए खुशी की बात है कि सोमेंद्र तोमर को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार को लखनऊ में राज्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।
आखिर कौन है डॉ. सोमेंद्र तोमर: कैंपस की राजनीति से मंत्री तक का सफर, डिग्रियां लेने में भी बनाई बड़ी पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सोमेंद्र तोमर ने 2003 में सीसीएसयू यूनिवर्सिटी से एम.फिल की पढ़ाई पूरी की। फिर उन्होंने सीसीएसयू यूनिवर्सिटी से ही पीएचडी की पढ़ाई पूरी की।
सबसे पहले एबीवीपी के साथ काम किया
सोमेंद्र तोमर ने 1999 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए काम करना शुरू किया और 2004 तक सेवा करते रहे। इसके बाद सोमेंद्र तोमर ने एबीवीपी के तहत 2003 में पूर्व छात्र संघ के चुनाव में जीत हासिल की।
यह भी पढ़ें: शपथ ग्रहण समारोह : पश्चिमी यूपी से नौ मंत्री बनने तय, मेरठ से दिनेश और सोमेंद्र का नाम, देखें पूरी लिस्ट
2012 में उनकी उम्मीदवारी दक्षिण मेरठ से घोषित की गई थी और वह पार्टी के साथ काम करते रहे। इस बीच उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में सह-प्रभारी के रूप में भी काम किया।
डॉ. सोमेंद्र तोमर उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। डॉ. सोमेंद्र तोमर को एम.आई.टी. द्वारा आयोजित भारतीय छात्र संसद के 8वें वार्षिक सम्मेलन में आदर्श युवा विधायी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: योगीराज 2.0: योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनेंगे पश्चिम के ये दो चेहरे, दिनेश की जीत ने रचा था इतिहास, दिलचस्प है पूरी कहानी