{"_id":"629e428b7978ad2cdc717ce4","slug":"saharanpur-news-tractor-riders-beat-up-scheduled-caste-youth-demanding-action-from-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट, ट्रैक्टर से साइड लगने पर हुआ था विवाद, पुलिस से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट, ट्रैक्टर से साइड लगने पर हुआ था विवाद, पुलिस से कार्रवाई की मांग
Mon, 06 Jun 2022 11:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:41 PM IST
सार
ट्रैक्टर की साइड लगने का विरोध करने परअनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट कर दी गई। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के नागल क्षेत्र में ट्रैक्टर की साइड लगने का विरोध करने पर अनुसूचित जाति के युवक के साथ ट्रैक्टर सवारों ने मारपीट की। इस मारपीट का 15 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पति बोला-बच्ची मेरी नहीं, पत्नी ने कहा-डीएनए टेस्ट कराओ, भंवर में फंसा एक साल की मासूम का भविष्य
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव कोटा में उसे ट्रैक्टर सवार कुछ लोगों ने टक्कर मार दी। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। हालांकि दूसरे पक्ष के युवकों ने भी थाने में तहरीर देकर अनुसूचित जाति के युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: आध्यात्म के जरिए खुद की आत्मा को पहचानें, जीवन में प्रसन्नता लाता है ध्यान: बीके सुशांत
वहीं प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।