फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: three people of family hospitalized after eating buckwheat in village

यूपी: कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के तीन सदस्यों की हालत गंभीर, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 05 Apr 2022 07:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Apr 2022 07:00 PM IST
सार

कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Saharanpur News: three people of family hospitalized after eating buckwheat in village
कुट्टू का आटा खाने से तबीयत बिगड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में कुट्टू का आटा खाने से इंदिरा कॉलोनी निवासी परिवार के तीन सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। तड़के तीन बजे तीनों को गंभीर हालत में एसबीडी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने के 15 घंटे बाद भी तीनों की तबीयत में सुधार नहीं था। यह केवल इंदिरा कॉलोनी के परिवार की हालत नहीं है। शहर में ही अन्य कई जगहों से भी लोगों के तबीयत बिगड़ने की सूचना है। 

विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले सतीश का परिवार नवरात्रों के व्रत रख रहा है। उन्होंने पड़ोस की ही दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। सोमवार रात करीब दस बजे सतीश की पत्नी गीता, पुत्र कुनाल और खुद सतीश ने कुट्टू के आटे की पूड़ी खाई थी। पूड़ी खाने के करीब एक घंटा बाद ही परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। जब पेट दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ और उल्टियां शुरू हो गईं, तब तीनों को एसबीडी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। 
विज्ञापन


वहीं कुनाल और सतीश की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें फिर से इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। 20 वर्षीय कुनाल के सिर में तेज दर्द और हाथ और पैरों के ठंडा होने की शिकायत है, जबकि पिता सतीश के पेट और पीठ में तेज दर्द और उल्टियां नहीं रुक रहीं। डॉ. अनिल वोहरा के सुपरविजन में तीनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार शाम तक भी उनकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मात्र आधी पूड़ी खाने से बिगड़ी तबीयत 
कुट्टू के आटे में किस कदर मिलावट की गई है और कैसे पदार्थ की मिलावट की गई है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 20 वर्षीय कुनाल ने मात्र आधी पूड़ी खाई थी, जिससे कुनाल की तबीयत इतनी बगड़ गई कि सिर दर्द बर्दाश्त से बाहर हो रहा था।

अपनी पीड़ा भूल बेटे को संभालती दिखी गीता
इमरजेंसी वार्ड में गीता और बेटे कुनाल को एक ही बेड पर लिटाया गया था, जबकि सतीश को अलग बेड दिया गया था। पति और बेटे की हालत गीता से देखी नहीं जा रही थी। वह बार-बार दोनों को देखकर रोए जा रही थी। इतना ही नहीं, अपनी पीड़ा भूलकर वह बेटे पर ध्यान देती नजर आई, जिससे कि बेटा ठीक हो जाए। 

यह भी पढ़ें: Video: एके-47 के साथ दबोचा गया संजीव जीवा गैंग का शातिर बदमाश, सामने आया ये बड़ा राज

यहां भी बिगड़ी लोगों की तबीयत 
कुट्टू के आटे से केवल गागलहेड़ी के हरिया बांस या इंदिरा कॉलोनी ही में माता के भक्तों की तबीयत नहीं बिगड़ी है। जिले में अन्य जगहों से भी ऐसी सूचनाएं मिली हैं। मिशन कंपाउंड में एक ही परिवार के आठ लोगों, शिवाजी नगर में एक परिवार के तीन लोगों और गुरुद्वारा रोड पर अनेक लोगों की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन उनको भर्ती की नौबत नहीं आई। 

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई हो  
स्वामी कालेंद्रानंद महाराज का कहना है कि कुट्टू के आटे को प्रसाद माना जाता है। कुट्टू के आटे में मिलावट मां के भक्तों के साथ अन्याय तो है ही साथ ही उनकी जिंदगी से खिलवाड़ भी है। मिलावटखोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: याकूब पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी: पूर्व मंत्री को 24 घंटे में भेजना था नोटिस का जवाब, फैक्टरी से पकड़ा गया था पांच करोड़ का मीट

यह मां के भक्तों पर ज्यादती है
श्री बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य रोहित वशिष्ठ का कहना है कि कुट्टू का आटा जैसे प्रसाद में मिलावट करना गंभीर मामला है। संबंधित विभाग को मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें सख्त सजा भी दिलानी चाहिए।  

मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाते रहे हैं। जिला अधिकारी के निर्देश पर सोमवार से अभियान शुरू किया गया है। कई जगहों से कुट्टू के आटे और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। - रणधीर सिंह, जिला अभिहित अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed