फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: thirteen accused reached in police station and said will be do not crime in future

यूपी पुलिस का खौफ: थाने पहुंचे 13 हिस्ट्रीशीटर और बोले- अब नहीं करेंगे अपराध, घरों पर दी गई थी ताबड़तोड़ दबिश

Wed, 16 Mar 2022 07:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Mar 2022 07:23 PM IST
सार

जिले के चार गांवों से 13 हिस्ट्रीशीटर थाने पहुंचे और उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई अपराध नहीं करेंगे। पुलिस ने इनके घरों पर ताबड़तोड़ दबिश दी थी, इसी डर से इन्होंने सरेंडर किया है।

विज्ञापन
Saharanpur News: thirteen accused reached in police station and said will be do not crime in future
सहारनपुर में थाने पहुंचे 13 हिस्ट्रीशीटर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में पुलिस ने चार गांवों में विभिन्न अपराधों में शामिल रहे अपराधियों के घर दबिश दी। घरों पर नहीं मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन

 
वहीं पुलिस की चेतावनी से डरकर 13 हिस्ट्रीशीटर थाने पहुंचे और कहा कि उन्होंने अब अपराध करना छोड़ दिया है और भविष्य में अपने घर पर ही मिलेंगे। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीमों ने सोमवार की रात क्षेत्र के गांव दुमझेड़ा, दुमझेड़ी, सालरी, बुड्ढाखेड़ा आदि में हिस्ट्रीशीटरों के घर दबिश दी थी, लेकिन कोई भी हिस्ट्रीशीटर पुलिस को नहीं मिला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि पुलिस के डर से मंगलवार की शाम विभिन्न गांवों के 13 हिस्ट्रीशीटर थाने पहुंचे और पुलिस से कहा कि वह भविष्य में अपने घर ही रहेंगे। जब भी पुलिस उन्हें बुलाएगी, वह थाने आ जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी को नसीहत देकर उनके घर भेज दिया गया। इन हिस्ट्रीशीटरों में कुछ उम्रदराज भी थे। उन्हें भी उनके घर भेज दिया गया और भविष्य में पुलिस के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के अपराध में संलिप्त लोगों की जांच की जा रही है। अपराधियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed