{"_id":"63ecffc0f58ed52bac06a71c","slug":"saharanpur-news-the-parents-of-the-students-made-serious-allegations-against-the-teacher-and-created-ruckus-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: शिक्षिका पर लगाया ये गंभीर आरोप, अभिभावकों ने हंगामा कर दी बड़ी चेतावनी, बीएसए ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: शिक्षिका पर लगाया ये गंभीर आरोप, अभिभावकों ने हंगामा कर दी बड़ी चेतावनी, बीएसए ने बैठाई जांच
Wed, 15 Feb 2023 09:22 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 Feb 2023 09:22 PM IST
सार
Saharanpur News : छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाया है। अभिभावकों ने हंगामा कर बड़ी चेतावनी दी है। उधर, बीएसए ने इस मामले में जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका ने कुछ-छात्राओं पर मोबाइल होने के शक में उनकी तलाशी ली। जिसके बाद छात्राओं के अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। अभिभावकों ने शिक्षिका पर छात्राओं की तलाशी के दौरान उन्हें लज्जित करने का आरोप लगाया है। साथ ही शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक अपनी बेटियों को स्कूल नहीं भेजने की चेतावनी दी है। बीएसए ने इस मामले में जांच बैठा दी है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी साढ़ौली कदीम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मामला मिर्जापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। बुधवार सुबह कक्षा सात की छात्राओं के पास मोबाइल फोन का शक होने पर शिक्षिका ने तलाशी ली। तलाशी लेने की बात छात्राओं ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद अभिभावक ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। अभिभावक शबनम, मनीजा, नाजिया, फरमानी, गुलशाना आदि का आरोप है कि शिक्षिका ने छात्राओं की तलाशी के नाम पर लज्जित किया है। यह भी आरोप लगाया कि इस शिक्षिका के भाई ने धमकी दी कि यदि इस मामले को ज्यादा उठाया तो तुम्हें जेल भिजवा देंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नकली नोटों का मामला: एक्शन में SSP, फरार शाहिद कुरैशी पर घोषित किया 25 हजार का इनाम
विज्ञापन
इस घटना को लेकर अभिभावकों ने छात्राओं को विद्यालय न भेजने की चेतावनी दी। साथ ही प्रधानाध्यापक को लिखित शिकायत देते हुए शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: मेरठ ट्रिपल मर्डर केस: ताजा हुए जख्म, वो काला दिन कभी भूल नहीं पाएंगे परिजन, रूह कंपाने वाली थी ये वारदात
उधर, बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। छात्राओं पर मोबाइल होने के शक में शिक्षिका ने उनकी तलाशी ली। खंड शिक्षा अधिकारी साढ़ौली कदीम निशा रानी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।