फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: The meeting ended in Darul Uloom and the ban on new entry has lifted

Darul Uloom: बैठक का समापन, नए प्रवेशों पर लगी रोक हटी, उस्तादों की नियुक्ति पर भी लगी मुहर

Thu, 02 Mar 2023 08:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Mar 2023 08:21 PM IST
सार

Darul Uloom : दारुल उलूम में चल रही दो दिवसीय मजलिस-ए-शूरा की बैठक का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। बैठक में नए प्रवेशों पर लगी रोक हट गई और उस्तादों की नियुक्ति पर भी मुहर लग गई है।

विज्ञापन
Saharanpur News: The meeting ended in Darul Uloom and the ban on new entry has lifted
दारुल उलूम देवबंद - फोटो : डेमो

विस्तार

इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम में चल रही दो दिवसीय मजलिस-ए-शूरा की बैठक का समापन हो गया। अंतिम चरण में शूरा सदस्यों ने प्रवेशों पर लगी रोक को हटाते हुए नए उस्तादों की नियुक्ति सहित कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दारुल उलूम के मेहमानखाने में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा पेश की गईं रिपोर्टों पर शूरा सदस्यों ने सहमति जताई। कोरोनाकाल में नए प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी को समाप्त करते हुए पूर्व की तरह नए दाखिले लेने और नए उस्तादों की नियुक्ति किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने, संस्था में जारी निर्माण कार्यों को ध्यान में रखते हुए संस्था के वार्षिक बजट में जरूरत के मुताबिक वृद्धि करने का प्रस्ताव शूरा सदस्यों ने आपसी सहमति से पास किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: मेरठ में गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनियां हुईं जमींदोज, अब ये भी एमडीए के निशाने पर
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के अंत में हकीम कलीमुल्लाह दुनिया में अमनो अमान के लिए दुआ कराई। इसमें दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी, जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी, सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल, मौलाना आकिल, मुफ्ती शफीक, मौलाना महमूद, अंजर हुसैन मियां साहब, मौलाना अब्दुल समद, मौलाना अनवार रहमान, मौलाना मलिक इब्राहीम मद्रासी, मौलाना अब्दुल अलीम फारुकी, मौलाना हबीब बांदवी, मुफ्ती इस्माईल मालेगांव, मौलाना रहमतुल्लाह कश्मीरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Ram Rahim: सुकून के 40 दिन पूरे, कल आश्रम से होगा रवाना, अब फिर से जेल में करवटें बदलेगा राम रहीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed