फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: The court has approved the judicial remand of former MLC Mahmood Ali till 28 March

Saharanpur News : पूर्व एमएलसी महमूद अली अदालत में पेश, 28 मार्च तक का न्यायिक रिमांड मंजूर

Thu, 16 Mar 2023 08:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Mar 2023 08:41 PM IST
सार

Saharanpur News : पूर्व एमएलसी महमूद अली को बृस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पूर्व एमएलसी का 28 मार्च तक का न्यायिक रिमांड मंजूर किया है।

विज्ञापन
Saharanpur News: The court has approved the judicial remand of former MLC Mahmood Ali till 28 March
महमूद अली को न्यायिक रिमांड पर भेजा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को चित्रकूट जेल से लाकर सहारनपुर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसका 28 मार्च तक का न्यायिक रिमांड मंजूर किया है। अदालत में पेशी के बाद उसे फिर से चित्रकूट जेल भेजा गया।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि हाजी इकबाल के भाई महमूद अली और उसके दो बेटों जावेद, वाजिद समेत चार लोगों के खिलाफ दिल्ली निवासी एक युवती ने दो फरवरी को मिर्जापुर थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deoband: महबूबा मुफ्ती के शिवलिंग पर जलाभिषेक से आगबबूला हुए उलमा, बोले-ये इस्लाम के खिलाफ

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना गत वर्ष की बताई थी, जिसमें उसे ग्लोकल यूनिवर्सिटी में नौकरी देने के बहाने बुलाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपी जेल में बंद है। हाजी इकबाल के बेटों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड मंजूर पहले ही कराया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: महंगाई की ऐसी मार: फिर चूल्हे के धुएं में घुट रहीं महिलाएं, कबाड़ हो रहे गैस सिलिंडर, हैरान कर देगी ये रिपोर्ट

इस मामले में बृहस्पतिवार को तारीख होने पर चित्रकूट जेल में बंद पूर्व एमएलसी महमूद अली को पुलिस ने यहां लाकर सिविल जज अमित कुमार की कोर्ट में पेश किया। जहां विवेचक असगर अली के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने महमूद अली का 28 मार्च तक का न्यायिक रिमांड मंजूर किया है। अदालत में पेशी के बाद महमूद अली को वापस चित्रकूट जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed