फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Teenager dies in hospital after setting herself ablaze in love affair

UP: प्यार में धोखा खाई नाबालिग ने तोड़ा दम, सऊदी भागा प्रेमी,अश्लील फोटो वायरल होने से क्षुब्ध होकर लगाई थी आग

Tue, 14 Mar 2023 10:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Mar 2023 10:47 PM IST
सार

Saharanpur News : प्यार में धोखा खाई नाबालिग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, आरोपी प्रेमी सऊदी अरब भाग गया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Teenager dies in hospital after setting herself ablaze in love affair
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में खुद को आग लगाने वाली किशोरी की मंगलवार को मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई है। किशोरी का गागलहेड़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी प्रेमी सऊदी अरब भाग गया था। 

विज्ञापन


वहीं से उसने कुछ अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दिए थे। इसी से क्षुब्ध होकर किशोरी ने कुछ दिन पहले खुद को आग लगा ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, किशोरी का संपर्क इंटरनेट मीडिया के जरिए गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव माजरी निवासी तैय्यब के साथ चल रहा था। आरोपी ने उसका देह शोषण भी किया। जब किशोरी और उसके परिजनों ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने बिरादरी अलग-अलग होने का हवाला देते हुए शादी से मना कर दिया था। वह सऊदी अरब भाग गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर किशोरी ने 27 फरवरी को खुद को अपने घर ही आग लगा ली थी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से परिजनों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को वहां उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं

देहात कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि तैय्यब के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को विदेश से लाने की जल्द भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed