{"_id":"6268271b67f2eb04a6529957","slug":"saharanpur-news-seven-cows-caught-in-a-police-encounter-in-saharanpur-three-injured-constables-also-got-shot-and-equipment-of-cow-slaughter-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: मुठभेड़ में दबोचे गए सात गोकश, तीन आरोपियों को लगी गोली, एक सिपाही भी हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: मुठभेड़ में दबोचे गए सात गोकश, तीन आरोपियों को लगी गोली, एक सिपाही भी हुए घायल
Tue, 26 Apr 2022 11:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:09 PM IST
सार
सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान और बड़गांव में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सात गोकशों को गिरफ्तार किया है। गोकशों के पास से जिंदा बछिया, गोमांस, वाहन और अवैध असलहा बरामद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर गोकशों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जिले में रामपुर मनिहारान और बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं के बाद सात गोकश पकड़े हैं। इनमें तीन गोकश गोली लगने से घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोकशों के पास से जिंदा बछिया, गोमांस, वाहन और अवैध असलहा बरामद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर गोकशों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: साजिद हत्याकांड: चाचाओं ने ढाई मिनट में 22 बार भतीजे पर किए वार, मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि रात 11 बजे दिल्ली हाईवे पर गांव सैफपुर जाने वाले रास्ते पर पुलिस की पिकअप सवार गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें गांव जन्धेड़ा समसपुर निवासी सचिन पुत्र सतपाल गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी गांव भांकला निवासी यशपाल पुत्र साहब सिंह, गांव मोहनपुर गाड़ा निवासी अनस पुत्र इनाम भी मौके से पकड़े गए हैं। उनका एक साथी फरार होने में सफल रहा। इनके पास से महेंद्रा पिकअप, गोकशी के उपकरण, रस्सा, जिंदा बछिया, दो तमंचे 315 बोर, कुल्हाड़ी, दो कारतूस, दो खोखा बरामद किए हैं। सचिन पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी आदि के दस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: परीक्षा में छात्रा की चालाकी देख हर कोई हैरान, मोबाइल से आधा पेपर कर चुकी थी हल, पकड़े जाने पर खुल गई पोल
बड़गांव थानाध्यक्ष सोवीर नागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे नहर पटरी बेलड़ा पुलिया से जा रही भूसे से भरी बोगी को रुकवाया तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश मीर आलम उर्फ मीरू पुत्र सगीर व तोफीक पुत्र मुर्सलीन निवासी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। सिपाही संदीप उज्ज्वल को भी गोली लगी।
इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दो अन्य बदमाश मुस्तफा पुत्र वहीद व अरसे आलम पुत्र जाबीर निवासी नूनाबड़ी को भी धर दबोचा। बदमाशों के पास से तीन तमंचे 315 बोर, तीन खोखे, पांच कारतूस, दो क्विंटल मांस, एक बाइक व एक बोगी बरामद हुई है। पशु चिकित्सक की जांच में मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई है।