फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Sergeant commits suicide by hanging in bathroom of Air Force Station

Suicide in Saharanpur: वायु सेना स्टेशन के बाथरूम में लटका मिला सार्जेंट का शव, मचा हड़कंप

Sat, 28 May 2022 06:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 May 2022 06:55 PM IST
सार

वायुसेना स्टेशन के बाथरूम में सार्जेंट का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सार्जेंट का शव बाथरूम में लटका देखा।

विज्ञापन
Saharanpur News: Sergeant commits suicide by hanging in bathroom of Air Force Station
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में वायुसेना स्टेशन सरसावा में तैनात एक सार्जेंट ने ड्यूटी के दौरान आत्महत्या कर ली। सार्जेंट का शव बाथरूम में लटका मिला। वायुसेना स्टेशन अधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि उन्हें वायु सेना स्टेशन से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस टीम वायुसेना स्टेशन पहुंची। जहां वायुसेना स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में तैनात बिहार के पटना निवासी सार्जेंट एमपी सिंह ने ड्यूटी के दौरान बाथरूम में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: मोहब्बत से शादी तक पहुंचा रिश्ता, फिर मारपीट करने लगा पति, खाने के लिए नहीं देता था रोटी, देखें मर्डर की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या का प्रकरण शाम चार बजे का है लेकिन, उनके पास सूचना देर में आई थी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों के नहीं आने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस संबंध में वायुसेना स्टेशन के अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed