{"_id":"626cf976e3a44379016471d3","slug":"saharanpur-news-rss-chief-mohan-bhagwat-said-that-indian-culture-and-yoga-tradition-system-is-world-oldest","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- भारतीय संस्कृति और योग परंपरा पद्धति दुनिया की सबसे प्राचीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- भारतीय संस्कृति और योग परंपरा पद्धति दुनिया की सबसे प्राचीन
Sat, 30 Apr 2022 02:25 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:25 PM IST
सार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को सहारनपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और योग परंपरा पद्धति दुनिया की सबसे प्राचीन है। इसको अब पूरी दुनिया अपना रही है।
विज्ञापन
सहारनपुर में मोहन भागवत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में मोक्षायतन योग संस्थान के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने कहा कि भारतीय संस्कृति और योग परंपरा पद्धति दुनिया की सबसे प्राचीन है। इसको अब पूरी दुनिया अपना रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योग के जरिए ही हम परमेश्वर यानी परम ज्ञान के नजदीक पहुंच सकते हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि निरोगी काया के लिए योग जरूरी है। योग के जरिए व्यक्ति जहां स्वस्थ रहता है, वहीं ईश्वर की प्राप्ति भी करता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टूटा गमों का पहाड़: परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी के चंद घंटों बाद गई दूल्हे की जान तो कहीं डांस करते हुए मौत, भावुक हैं तस्वीरें
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्षों पहले इस परंपरा को बताया था, जिसे अब पूरी दुनिया मान रही है। योग के प्रति किए जा रहे प्रयासों को लेकर सभी अतिथियों ने पदमश्री भारत भूषण का आभार जताया और उनके संस्थान के वार्षिकोत्सव को लेकर शुभकामनाएं भी दी।
यह भी पढ़ें: अलविदा जुमे की नमाज फिर जमकर हंगामा: एक घंटे तक लगते रहे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, व्यापारियों ने दहशत में बंद कीं दुकानें, तस्वीरें