{"_id":"63ff5a0d1a3b21c6090fa28f","slug":"saharanpur-news-reports-of-all-departments-present-in-majlis-e-shura-meeting-in-darul-uloom-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दारुल उलूम में मजलिस-ए-शूरा की बैठक, पहले दिन पेश हुईं विभिन्न विभागों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दारुल उलूम में मजलिस-ए-शूरा की बैठक, पहले दिन पेश हुईं विभिन्न विभागों की रिपोर्ट
Wed, 01 Mar 2023 07:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Mar 2023 07:28 PM IST
सार
Saharanpur News : बुधवार को दारुल उलूम में मजलिस-ए-शूरा की बैठक हुई। बैठक के पहले दिन विभिन्न विभागों की रिपोर्ट पेश हुईं।
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
- फोटो : डेमो
विस्तार
विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की दो दिवसीय बैठक के प्रथम दिन शूरा सदस्यों के समक्ष विभिन्न विभागों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिस पर सदस्यों ने संतुष्टि जताई। इस दौरान शिक्षा के स्तर को ओर अधिक बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार को दारुल उलूम के मेहमानखाने में आयोजित हुई बैठक में तंजीम-ओ-तरक्की, छात्रावास, निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागाध्यक्षों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश की। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर भी विचार विमर्श किया गया। सभी प्रस्तावों पर बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: चुप रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया से बनाई दूरी और चंद घंटों में कर गए ये बड़ा काम, हिरासत में एक भाई
विज्ञापन
इसमें सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी, दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल, जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी, मौलाना अब्दुल अलीम फारुकी, मौलाना हबीब बांदवी, मुफ्ती इस्माइल मालेगांव, मौलाना मलिक इब्राहीम मद्रासी, मौलाना रहमतुल्लाह कश्मीरी, अंजर हुसैन मियां साहब, मौलाना अब्दुल समद, हकीम कलीमुल्लाह, मौलाना महमूद राजस्थानी, मुफ्ती शफीक बैंगलूरु, मौलाना आकिर सहारनपुरी, मौलाना अनवार रहमान आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut News : पुलिस ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए 10 प्रेमी जोड़े