फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Postmortem Confirms Hanging as Cause of Death of Woman in Love Marriage Case

Saharanpur News: प्रेम विवाह करने वाली नाजिश की मौत फंदा लगने से हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 05 Aug 2026 11:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Aug 2026 11:26 PM IST
सार

सहारनपुर के चौबारा गांव में चार माह पहले प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय नाजिश की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना बताया गया है। हालांकि मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है और पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Postmortem Confirms Hanging as Cause of Death of Woman in Love Marriage Case
टीडीपी नेता ने की महिला से अभद्रता और मारपीट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सहारनपुर के छुटमलपुर क्षेत्र के गांव चौबारा में नवविवाहिता नाजिश की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार 22 वर्षीय नाजिश की मौत फंदा लगने से हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


चार महीने पहले किया था प्रेम विवाह
जानकारी के अनुसार, नागल थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर खारी निवासी नाजिश ने करीब चार माह पहले चौबारा निवासी कलीम से प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से निकाह कराया गया और नाजिश की विधिवत विदाई कर दी गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut: नकल के आरोप से आहत बीटेक छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
मंगलवार सुबह नाजिश अपने ससुराल में मृत मिली थी। घटना की सूचना मिलने पर मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद और हंगामा हुआ। इसके बाद मृतका के पिता इखलाक ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए फतेहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि
मामले की जांच कर रहे सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग (फंदा लगना) बताया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी उपलब्ध साक्ष्यों, फोरेंसिक तथ्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।

नानौता में मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
नानौता क्षेत्र के गांव गुडंब में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित छोटू ने आरोप लगाया था कि सोमवार रात गांव निवासी सोम अपने दो बेटों और एक महिला के साथ उसके घर पहुंचा और फावड़े तथा डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उसका भाई मोनू और मां सोहन घायल हो गए।

जांच अधिकारी एसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में सोम, सुधीर, रणधीर और एक महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुधीर और रणधीर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed