UP: एक लाख का इनामी हुआ हाजी इकबाल, गिरफ्तारी के लिए लगीं छह टीमें, 35 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
Saharanpur News : खनन माफिया व पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गईं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में दुष्कर्म समेत कई मामलो में वांछित चल रहा पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल अब एक लाख का इनामी हो गया है। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने हाजी इकबाल पर घोषित 50 हजार के इनाम को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगी हैं। हाजी इकबाल पर 35 से अधिक मामले दर्ज हैं।
मिर्जापुर निवासी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला, उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और चार पुत्रों के खिलाफ लूट, रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी, जबरन जमीन पर कब्जा करने, अपहरण, दुष्कर्म सहित अनेक मामले दर्ज हैं।
पुलिस प्रदेश स्तर के खनन माफिया हाजी इकबाल के भाई महमूद अली और चार पुत्रों अब्दुल वाजिद, जावेद, अफजाल, अलीशान को गिरफ्तार कर चुकी है। ये सभी जेल में बंद है, जबकि हाजी इकबाल फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की छह टीमें लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अदालत भी पूर्व एमएलसी को भगौड़ा घोषित कर चुकी है।
बता दें कि छह माह पहले डीआईजी ने हाजी इकबाल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसएसपी ने इनाम बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था। जिस पर बुधवार को मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने हाजी इकबाल पर 50 हजार के इनाम को बढ़ाकर एक लाख रुपये घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: नग्न अवस्था में मिला था गर्भवती का शव, 10 दिन बाद भी न हुई पहचान, किट्टू-शिवांगी का भी नहीं सुराग
वहीं दो मामलों में अदालत के निर्देश पर पुलिस उसके घरों की कुर्की भी कर चुकी है। इसके साथ ही कुछ संपत्ति पर बुलडोजर भी चल चुका है।
यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम, नहीं बचा कोई कमाने वाला, आज जानी थी भतीजे की बरात
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एडीजी ने हाजी इकबाल की गिरफ्तारी पर इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये घोषित किया गया है। पुलिस हाजी इकबाल की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।