फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की खुशियों में मातम: पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम, नहीं बचा कोई कमाने वाला, आज जानी थी भतीजे की बरात

Wed, 22 Feb 2023 06:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Feb 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Father and son have died in road accident in Mawana and Minister has announce for help of 13 lakh by Goverment
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद के मवाना में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में घायल हुए वीरेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके बेटे कन्हैया (12) की हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गई थी।



वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने सीएम राहत कोष से 10 लाख रुपये और अपने पास से तीन लाख की मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया।

Father and son have died in road accident in Mawana and Minister has announce for help of 13 lakh by Goverment
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

गांव भैंसा निवासी वीरेंद्र अपने 12 वर्षीय पुत्र कन्हैया के साथ सोमवार शाम को बाइक से ससुराल जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर निलौहा जाने वाले रास्ते पर दांदूपुर निवासी युवक ने कार से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई थी। वीरेंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोगों ने कार चालक को पुलिस के सुपुर्द किया था। इलाज के दौरान वीरेंद्र की भी मौत हो गई

Father and son have died in road accident in Mawana and Minister has announce for help of 13 lakh by Goverment
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

दोपहर करीब तीन बजे शवों को लेकर आ रहे परिजनों ने आर्थिक मदद की मांग करते हुए मवाना खुर्द पुलिस चौकी से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। उस दौरान ग्राम प्रधान पति विलियम चौधरी और थाना प्रभारी ने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवा दिया। काफी देर तक जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया तो गुस्साए परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father and son have died in road accident in Mawana and Minister has announce for help of 13 lakh by Goverment
मौके पर पहुंचे मंत्री दिनेश खटीक। - फोटो : अमर उजाला

वहीं कुछ देर बाद राज्यमंत्री दिनेश खटीक पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सीएम राहत कोष से 10 लाख रुपये और अपने पास से तीन लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान पति ने भी 51 हजार रुपये मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। 

विज्ञापन
Father and son have died in road accident in Mawana and Minister has announce for help of 13 lakh by Goverment
पीड़ित परिजनों से बातचीत करते मंत्री दिनेश खटीक। - फोटो : अमर उजाला

राज्यमंत्री ने कहा कि इस गांव में इस प्रकार की दूसरी घटना है। वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। परिवारों की अधिक से अधिक मदद कराई जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि मुकदमा लड़ने में वह परिवार की पूरी मदद करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed