फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Nishu Chowdhary selected in the team and Bhavna Tomar appointed coach

UP: बेटियों ने बढ़ाया सहारनपुर का मान, बल्लेबाज नीशु चौधरी का टीम में चयन, भावना तोमर बनाईं गईं कोच

Thu, 09 Feb 2023 07:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Feb 2023 07:06 PM IST
सार

Saharanpur News: बेटियों ने सहारनपुर जिले का मान बढ़ाया है। बल्लेबाज नीशु चौधरी का टीम में चयन हुआ तो वहीं भावना तोमर कोच बनाई गईं हैं।

विज्ञापन
Saharanpur News: Nishu Chowdhary selected in the team and Bhavna Tomar appointed coach
भावना तोमर और नीशु चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट के क्षेत्र में सहारनपुर की बेटियों ने फिर से जनपद का मान बढ़ाया है। बीसीसीआई द्वारा 12 फरवरी से हैदराबाद में कराई जा रही इंटरजोनल वूमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बल्लेबाज नीशु चौधरी का चयन सेंटर जोन की सीनियर टीम के लिए हुआ है। साथ ही भावना तोमर टीम की कोच बनाई गईं हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि नीशु चौधरी का चयन सेंट्रल जोन टीम के लिए होना और पूर्व रणजी खिलाड़ी भावना तोमर को टीम का कोच बनाया जाना जनपद के लिए गौरव की बात है। नीशु चौधरी ने निरंतर रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह 2018 में इंडिया ए टीम की भी सदस्य रह चुकी हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भावना तोमर भी पूर्व में महिला रणजी टीम की मैनेजर व अंडर-19 महिला टीम की कोच रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News: पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ने गोली मारकर की आत्महत्या, अधिकारियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed