{"_id":"643402c07a2f65b836039a63","slug":"saharanpur-news-molestation-of-a-girl-returning-after-seeing-the-fair-and-attack-on-her-parents-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मेला देख लौट रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर माता-पिता को पीटा, दबोचा गया एक आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मेला देख लौट रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर माता-पिता को पीटा, दबोचा गया एक आरोपी
Mon, 10 Apr 2023 06:07 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 10 Apr 2023 06:07 PM IST
सार
Saharanpur News : मेला देखकर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। वहीं, विरोध करने पर माता-पिता के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में परिवार के साथ मेला देखकर लौट रही युवती के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान युवती के माता-पिता ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाला परिवार रविवार की रात में मेला देखने के लिए गया था। वह मेला देखकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही मेला गेट पर पहुंचे तो वहां पहले से खड़े चार-पांच युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वहीं माता-पिता ने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने उन पर लोहे के पंच से हमला कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर से मेरठ में तनाव, धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, मौके पर भारी फोर्स तैनात
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से भाग रहे युवकों में से एक को दबोच लिया। उधर, पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि गिरफ्त में लिए गए युवक से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: हस्तिनापुर में विशु की हत्या से भड़का आक्रोश, आरोपियों के घर-खेत फूंके, इलाके में तनाव बरकरार