फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: house being built under Prime Minister Housing Scheme was demolished by JCB

यूपी: प्रधानमंत्री आवास योजना से बन रहे मकान को जेसीबी से ढाया, रोते हुए डीएम ऑफिस पहुंची विधवा किरण, सुनाई पूरी कहानी

Fri, 04 Mar 2022 08:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Mar 2022 08:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकान को जेसीबी से ढहा दिया गया। पीड़ित महिला ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Saharanpur News: house being built under Prime Minister Housing Scheme was demolished by JCB
सहारनपुर में मकान ढहाने के बाद रोती महिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में मल्हीपुर रोड स्थित ट्रॉनिका सिटी कॉलोनी में सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बन रहे विधवा के निर्माणाधीन मकान को जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करा दिया। प्राधिकरण में सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार को विधवा किरन जिलाधिकारी से मिली। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच पीओ डूडा को सौंपी है। उधर, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने भी कार्रवाई में शामिल अभियंताओं से जवाब मांगा है।

विज्ञापन

 
किरन के पति की मौत कई वर्ष पहले बीमारी के चलते हो चुकी है। वह अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ नुमाइश कैंप में किराए के मकान में रहती हैं। दोनों बेटे दुकान पर मजदूरी करते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद पहली ही किस्त 50 हजार रुपये की आई। इससे उन्होंने ट्रॉनिका सिटी में अपने 80 गज के प्लॉट मकान बनवाना शुरू कर दिया। कुछ पैसे उधार लेकर और पहली किस्त में मिले 50 हजार रुपये लगाकर करीब छह फीट तक दीवारें खड़ी कर चुकी थी, जिसमें छह आरसीसी के कॉलम भी शामिल थे। 
विज्ञापन


वहीं 26 फरवरी को विकास प्राधिकरण की टीम ने कॉलोनी को अनधिकृत बताते हुए निर्माण पर जेसीबी चला दी। इसमें बाकी मकानों की नीव ध्वस्त की गई, जबकि उसके मकान को पूरी तरह तहस नहस कर दिया। किरन का कहना है कि कॉलोनी में करीब दस से 15 मकान बने हैं। यदि कॉलोनी अवैध है तो सभी मकान अवैध होंगे, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों ने वहां कुछ नहीं किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि यह मकान प्रधानमंत्री योजना से बन रहा है, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी नहीं माने। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि इस प्रकरण की जांच पीओ डूडा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे नौ घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें

कहीं कार्रवाई तो कहीं निर्माण की छूट 
विकास प्राधिकरण समय-समय पर अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई करता रहा है, लेकिन महानगर के अनेक हिस्से ऐसे हैं, जहां वर्षों से धड़ल्ले के साथ अवैध निर्माण चल रहे हैं। शकलापुरी मार्ग पर बीते पांच साल में 50 से अधिक व्यवसायिक निर्माण अवैध रूप से किए जा चुके हैं, जिनमें गोदाम तक शामिल हैं। साथ ही छह अवैध कॉलोनियां भी हैं। संबंधित अभियंता तीन साल से अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी करने की बात कहते आ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं हुई। 

यह भी पढ़ें: फिल्मी सीन: तेंदुए के आगे भागकर बचाई जान, कुछ देर के लिए थम गई थीं दो युवकों की सांसें, देखें तस्वीरें

ट्रॉनिका सिटी अवैध कॉलोनी है, जिसमें हुए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई है। जानकारी मिली है कि कार्रवाई में एक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा निर्माण भी ध्वस्त हुआ है, जिसकी पहले जानकारी नहीं थी। मौके पर गए अभियंताओं से जवाब मांगा गया है। - आशीष कुमार, उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed