फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Girl sexually assaulted and sold several times, demand for action from SSP

दरिंदगी की हदें पार: दुष्कर्म करते रहे और युवती को बेचते रहे दरिंदे, पीड़िता की आपबीती से उड़े हर किसी के होश

Wed, 09 Aug 2023 10:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Aug 2023 10:22 PM IST
सार

Saharanpur News : एक युवती के साथ दरिंदगी की सभी हदें पार हो गईं। युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और उसे बेच दिया गया। इसके बाद पीड़िता के साथ फिर दुष्कर्म हुआ उसे बेच दिया गया। दरिंदों के इस सच से आपके भी होश उड़ जाएंगे।

विज्ञापन
Saharanpur News: Girl sexually assaulted and sold several times, demand for action from SSP
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सहारनपुर जनपद के थाना बड़गांव क्षेत्र में युवती को एक युवक प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। इसके बाद उसे बेच दिया। इतना ही नहीं युवती के साथ अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन


युवती ने मुजफ्फरनगर के एक युवक से शादी कर ली। अब किसी प्रकार अपने घर पहुंची तो परिजनों ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ नकुड़ को सौंपी है।

विज्ञापन

बुधवार को एसएसपी को दिए पत्र में युवती के भाई ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी बहन को तीन साल पहले बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। युवक ने फिर शादी करने का झांसा दिया। युवक ने उसकी बहन को कुछ दिन लक्सर में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अपने दोस्त को युवती को बेचकर फरार हो गया।

आरोप है कि युवक के दोस्त ने भी युवती के साथ कई दिनों तक दुराचार किया। इसके बाद उसे अन्य एक युवक चंडीगढ़ ले गया और बिहार निवासी दो अन्य युवकों को बेच दिया। किसी प्रकार वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर दो वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर पहुंची, जहां एक युवक ने उससे शादी कर ली। जब इस युवक को पता लगा कि उसकी पत्नी के साथ कुछ लोगों ने गलत कार्य किया है तो उसने परिजनों को बताने के लिए कहा। 

यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: अमर उजाला ने किया वीरांगनाओं का सम्मान, शहीदों की याद में हर आंख हुई नम

विज्ञापन

इसके बाद युवती ने परिजनों को जानकारी दी और अब एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

यह भी पढ़ें: UP: निराश्रित गोवंशों को पकड़ गोकशी, दिल्ली के होटलों में भेजते थे गोमांस, पुलिस से बचाता था भगवा रंग का गमछा

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed