{"_id":"624af5d54f0bf4669e140449","slug":"saharanpur-news-girl-baby-child-killed-by-dogs-on-first-day-of-ramzan-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: अवारा कुत्तों ने मासूम को बनाया निवाला, इस हालत में देख छलक पड़े आंसू, मातम में बदली रमजान की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: अवारा कुत्तों ने मासूम को बनाया निवाला, इस हालत में देख छलक पड़े आंसू, मातम में बदली रमजान की खुशियां
Mon, 04 Apr 2022 07:12 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 04 Apr 2022 07:12 PM IST
सार
कुत्तों ने एक पांच साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला। वहीं बच्ची को इस हालत में देख परिजनों के छलक आंसू पड़े। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और रमजान की खुशियां भी मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
शिफा का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में चिलकाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में आवारा कुत्तों ने एक पांच वर्षीय बच्ची को निवाला बना लिया। दो घंटे बाद ही बच्ची की हड्डियों का ढांचा एक खेत में पड़ा मिला। बच्ची की मौत से परिजनों कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रविवार की शाम करीब साढे़ छह बजे गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी जावेद अपने घर से गांव के बाहरी छोर पर स्थित कारखाने पर जा रहा था। जावेद के पीछे उसकी पांच वर्षीय बेटी शिफा भी चल पड़ी। जावेद मस्जिद में नमाज पढ़ने चला गया, शिफा अपने पिता को खोजती हुई कारखाने की तरफ चली गई। मस्जिद से आने के बाद जब जावेद ने शिफा के बारे में पूछा तो पता चला कि वह तो उसके पीछे-पीछे कारखाने की तरफ गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी : योगी सरकार में बुलडोजर का काम जारी, तीन इमारतों को किया ध्वस्त, देखिए बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद सभी ने शिफा की तलाश की, तो कारखाने से कुछ दूर हरे चारे व बरसीम के खेत में उसकी हड्डियों का केवल ढांचा मिला। कुत्तों ने शिफा का पूरा मांस नोच कर खा लिया था। पहले रमजान पर बच्ची की यह हालत देखकर परिवार ही नहीं ग्रामीणों की आंखों में भी आंसू आ गए। देर रात परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शिफा के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
यह भी पढ़ें: सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों की डकैती: 25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर
ग्राम प्रधान जुलकरनैन ने बताया कि पिछले कुछ दिन पहले गांव में बाहर कुछ लोग कुत्ते छोड़ गए हैं। यह कुत्ते लोगों को परेशान कर रहे हैं। गांव में कुत्ते के काटने का पहला मामला है। कुत्तों को पकड़वाने के लिए लोग जिलाधिकारी से मिलेंगे।