फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Four laborers were injured after falling under the debris of a linter

हादसा: अचानक भर-भराकर गिरा लिंटर, मलबे में दबे चार मजदूर, चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण, दो की हालत गंभीर

Fri, 25 Aug 2023 05:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Aug 2023 05:32 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में अचानक भर-भराकर लिंटर गिर गया। लिंटर गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। इस दौरान मजदूरों की चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Four laborers were injured after falling under the debris of a linter
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में नागल क्षेत्र के गांव बोहडूपुर में लिंटर गिरने से चार मजदूर मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस ने उन्हें मलबे के नीचे से निकालकर नागल सीएचसी भर्ती कराया।

विज्ञापन


बताया गया कि दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण सुबे सिंह गांव के बस अड्डे के निकट मकान का निर्माण कर रहा है। वहीं, शुक्रवार को सुबह से ही करीब 10 मजदूर मकान का लिंटर डाल रहे थे और मकान का करीब आधा लिंटर डल चुका था। इसी बीच करीब 11 बजे अचानक लिंटर के नीचे लगी बल्ली नीचे मिट्टी में धंस गई और भर-भराकर लेंटर गिर गया। जिससे चार मजदूर मलबे में दब गए।

विज्ञापन

वहीं, लिंटर के गिरते ही अन्य मजदूरों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर सैकड़ो ग्रामीण मौके के ओर दौड़ पड़े। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे हुए मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात

इस हादसे में शाहनवाज पुत्र शहीद, यशपाल पुत्र सुल्हर सिंह गांव बोहडूपुर एवं फारूक पुत्र अनीश और नवाब पुत्र जहुर हसन निवासी गांव कोटा घायल हो गए। चिकित्सकों ने फारूक और यशपाल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: पति की अजीब डिमांड: पतली पत्नी नहीं पसंद, बंधक बनाकर देता है यातनाएं, मामले का सच जानकर अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed