फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News : Not liking thin wife, accused youth tied her up and tortured her

पति की अजीब डिमांड: पतली पत्नी नहीं पसंद, बंधक बनाकर देता है यातनाएं, मामले का सच जानकर अफसर भी हैरान

Wed, 23 Aug 2023 01:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Aug 2023 01:23 AM IST
सार

Meerut News : महिला का आरोप है कि पति आए दिन मारपीट कर उसे तरह-तरह की यातनाएं देता है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति कहता है कि उसे मोटी पत्नी चाहिए।

विज्ञापन
Meerut News : Not liking thin wife, accused youth tied her up and tortured her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां शराबी पति पत्नी को सिर्फ इसलिए पीटता है, क्योंकि वह पतली है। पीड़िता ने बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शराबी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


इंचौली थाना ग्राम बिचोला निवासी महिला रीना की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गेसीपुर निवासी सुनील के साथ हुई थी। 

महिला का आरोप है कि पति आए दिन मारपीट कर उसे तरह-तरह की यातनाएं देता है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति कहता है कि उसे मोटी पत्नी चाहिए। इसी के चलते आरोपी ने पीड़िता को तीन दिन पूर्व कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा था और उसका खाना पीना भी बंद कर दिया था। किसी तरह महिला उसकी कैद से आजाद होकर मायके पहुंची।

यह भी पढ़ें: मौत से नहीं लगा डर: गर्दन काटने से बचाया तो फिल्मी अंदाज में दे डाली जान, दर्दनाक सीन देख कांपी लोगों की रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को पीड़िता की बुजुर्ग मां उसे लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जनसुनवाई कर रहे एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार ने भावनपुर थाना पुलिस को आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed