{"_id":"606313b349ed7161fb48eb67","slug":"saharanpur-news-fire-in-a-paper-mill-at-saharanpur-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पेपर मिल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पेपर मिल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Tue, 30 Mar 2021 05:34 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Mar 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
पेपर मिल में भीषण आग लग गई।
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर में स्टार पेपर मिल में भीषण आग लग लग गई। आग लगने पर अफरातफरी मच गई। लकड़ी के चिप्स बनाने वाले चिपर प्लांट से शुरू हुई आग पास में रखे डीजल के ड्रमों तक पहुंचने पर तेजी से भड़क गई। सोमवार देर रात करीब 12 बजे तक आग बुझाई जा सकी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
यह हादसा सोमवार रात करीब आठ बजे हुआ। चिपर प्लांट में रखी लकड़ियों के ढेर में आग लगी। इससे पहले कि पेपर मिल कर्मियों को आग लगने का पता चलता, तब तक पास में ही रखे डीजल के ड्रमों ने भी आग पकड़ ली। इसके बाद चिपर प्लांट पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। मिल के सुरक्षा अधिकारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद करीब 8:25 बजे मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड टीम आई। फायर ब्रिगेड और पेपर मिल की टीमों ने आग बुझाना शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। अग्निकांड में कई लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, पेपर मिल के अधिकारी सुधीर कुमार तिवारी का कहना है कि आग लगने का कारण जानने को जांच हो रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: होली पर हादसों का कहर, पांच लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आसमान तक उठा धुएं का गुबार
पेपर मिल में लगी आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में धुएं का गुबार उठ गया था। पेपर मिल के आसपास इलाके में रहने वाले लोग भी घबरा गए थे। कुछ लोगों ने बताया कि आग लगने के दौरान तेज धमाके जैसी आवाज भी आ रही थीं।
टेंट व्यवसायी के गोदाम में लगी आग
बेहट रोड पर भगवती कालोनी के सामने एक टेंट व्यवसायी के गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। इससे गोदाम में रखा टेंट का सामान स्वाहा हो गया। साथ ही उस परिसर में खड़ा छोटा हाथी वाहन भी जल गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/