फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: fire breaks out in Baigas of Sugar Mill and was loss of lakhs of rupees

सहारनपुर : किसान सहकारी चीनी मिल में पड़ी बैगास में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान 

Sat, 26 Mar 2022 10:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Mar 2022 10:47 PM IST
सार

अचानक आग लगने से चीनी मिल में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Saharanpur News: fire breaks out in Baigas of Sugar Mill and was loss of lakhs of rupees
भीषण आग लगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नानौता में किसान सहकारी चीनी में पड़ी बैगास में शनिवार की रात नौ बजे अचानक से आग लग गई। आग लगने से चीनी मिल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं आनन-फानन चीनी मिल कर्मचारियों द्वारा पाइपों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। आग लगने से चीनी मिल बंद हो गया। मिलकर्मियों द्वारा लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


देवबंद रोड स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में शनिवार रात करीब नौ बजे चीनी मिल परिसर में पड़ी बैगास (खोई) में अचानक से आग लग गई। आग लगने से चीनी मिल कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग के बढ़ते विकराल रूप से बैगास मशीन की बेल्ट भी जल गई। इससे चीनी मिल पूर्ण रूप से बंद हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद चीनी मिल अधिकारियों द्वारा आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई, लेकिन समय रहते दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। चीनी मिल कर्मचारियों द्वारा पाइपों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर कौन है डॉ. सोमेंद्र तोमर: कैंपस की राजनीति से मंत्री तक का सफर, डिग्रियां लेने में भी बनाई बड़ी पहचान

आग लगने की सूचना पर थानाध्यक्ष चन्द्रसैन सैनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को सूचित किया गया है। जल्द ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed