{"_id":"61fbf2743f7f220db45d3240","slug":"saharanpur-news-fight-in-bsp-and-sp-supporters-for-over-fireworks-in-deoband","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: आतिशबाजी को लेकर भिड़े सपा-बसपा समर्थक, मची अफरा-तफरी, फिर ऐसे निपटा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: आतिशबाजी को लेकर भिड़े सपा-बसपा समर्थक, मची अफरा-तफरी, फिर ऐसे निपटा मामला
Thu, 03 Feb 2022 08:49 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Feb 2022 08:49 PM IST
सार
आतिशबाजी को लेकर बसपा और सपा समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलने के बाद जिम्मेदार लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
देवबंद में भिड़े बसपा और सपा समर्थक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा में आतिशबाजी करने को लेकर दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे जिम्मेदार लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जिसके बाद एक पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मारपीट की शिकायत की।
विज्ञापन
बुधवार की रात्रि मोहल्ला पठानपुरा में एक पार्टी के समर्थकों की बैठक चल रही थी। बताया गया है कि इस बीच जोश में आए समर्थक सड़क पर आकर आतिशबाजी करने लगे। आरोप है कि इस दौरान एक जलता हुआ पटाखा वहां मौजूद दूसरे प्रत्याशी के समर्थक के पास जाकर गिरा। इसी को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनमें लात घूंसे चलने लगे। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसमें एक युवक के घायल होने की भी सूचना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा: ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
वहीं बाद में कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया। इसमें एक पक्ष सपा तो दूसरे पक्ष बसपा समर्थकों का बताया गया है। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है घायल पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला