फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Farmer commits suicide by shooting himself with a pistol, body found soaked in blood

Saharanpur News: तमंचे से गोली मारकर किसान ने की आत्महत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

Sat, 12 Jul 2025 01:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 12 Jul 2025 01:36 PM IST
सार

Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह में किसान कुलविंदर सिंह(55) ने नशे की हालत में तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Farmer commits suicide by shooting himself with a pistol, body found soaked in blood
किसान कुलविंदर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Farmer Suicide News: सहारनपुर जनपद में गंगोह क्षेत्र के गांव गांधीनगर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना में किसान कुलविंदर सिंह (55) पुत्र अजीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और रात करीब साढ़े नौ बजे अपने ही घर के कमरे में तमंचे से सिर में गोली मार ली।

विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर कुलविंदर के पिता अजीत सिंह, पत्नी कश्मीर कौर और अन्य लोग कमरे की ओर दौड़े तो उन्होंने कुलविंदर को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। परिजन तुरंत उसे सीएचसी गंगोह लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्भाग्य से रास्ते में ही किसान की मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत... राहगीर को बचाते वक्त हुआ हादसा 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि परिजनों की ओर से आत्महत्या की तहरीर दी गई है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

मृतक किसान के परिवार में बेटा कनाडा में काम करता है, जबकि बेटी मनप्रीत कौर की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, कुलविंदर सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था, हालांकि इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed