फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Encroachment has been removed from Dehradun Road on orders of Municipal Commissioner

UP: नगरायुक्त के निर्देश पर चला बुलडोजर, देहरादून रोड से हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों से वसूला जुर्माना

Mon, 06 Jun 2022 07:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Jun 2022 07:51 PM IST
सार

नगरायुक्त के निर्देश पर देहरादून रोड से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।

विज्ञापन
Saharanpur News: Encroachment has been removed from Dehradun Road on orders of Municipal Commissioner
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में नगर निगम ने सोमवार को दल और पुलिस बल के साथ देहरादून रोड और सब्जी मंडी क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया। जेसीबी की मदद से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया, साथ ही गंदगी फैलाने वाले पांच दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला। कई दुकानदारों द्वारा सड़कों पर रखा गया सामान जब्त किया गया। 

विज्ञापन


नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सोमवार को प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने देहरादून चौक से घंटाघर तक अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया। अधिकारी जैसे ही जेसीबी लेकर देहरादून चौक पहुंचे तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। कई दुकानदारों ने आनन-फानन में सड़क पर रखा अपना सामान दुकान के भीतर समेट कर जब्त होने से बचाया। घंटाघर के निकट मस्जिद के पास ढाबे और खोखों सहित आधा दर्जन दुकानों का अतिक्रमण हटाया और सड़क पर फैला कर रखा गया सामान जब्त कर निगम लाया गया। 
विज्ञापन


वहीं एक दुकानदार पर अतिक्रमण के लिए एक हजार रुपये का जुर्माना, जबकि पांच दुकानदारों पर गंदगी फैलाने के लिए सौ-सौ रुपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान सड़क पर खड़ा एक क्षतिग्रस्त बिजली का पोल भी हटाया गया। कर्नल नेगी ने दुकानदारों को समझाया कि निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, इसलिए वह अपना सामान दुकान के भीतर रखने की आदत बनाएं। कार्रवाई के दौरान एसआई गजेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार, सफाई निरीक्षक अमरीश कुमार, प्रवर्तन दल के नरेश चंद, हेमराज, शिवकुमार, पवन, विक्रम, प्रवीण, जगपाल आदि मौजूद रहे। इससे पहले दोपहर के समय सब्जी मंडी मोरगंज, दालमंडी पुल व अंसारी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर रेहड़ी लगाने वालों को हटवाया गया। कईं दुकानदारों को 24 घंटे में अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather News UP: पारा 42 डिग्री के पार, सड़कों पर सन्नाटा सूने हुए बाजार, अभी और रुलाएगी गर्मी

निगम में मंगलवार को होगी जनसुनवाई 
नगर निगम परिसर में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई के लिए शिविर का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत मंगलवार सात जून से हो रही है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जन शिकायतों की सुनवाई के लिए सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक जनमंच परिसर में शिविर लगेगा। उन्होंने अधिकारियों से जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने महानगर को कचरा मुक्त बनाने, स्मार्ट सिटी योजना सहित अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: पहले सुहेब के जनाजे में हुए शामिल फिर सागर की अर्थी को दिया कंधा, दो दोस्तों की मौत पर रो उठा पूरा गांव

बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, जीएम जलकल मनोज आर्य, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल कल सुशील सिंघल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed