{"_id":"64496781219c169abf04e0e8","slug":"saharanpur-news-doctor-prabhat-verma-has-fined-two-lakhs-in-the-case-of-wrong-operation-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गलत ऑपरेशन करने पर डॉक्टर पर लगाया दो लाख का जुर्माना, इलाज पर हुए खर्च रुपये ब्याज सहित लौटाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गलत ऑपरेशन करने पर डॉक्टर पर लगाया दो लाख का जुर्माना, इलाज पर हुए खर्च रुपये ब्याज सहित लौटाने के आदेश
Wed, 26 Apr 2023 11:35 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:35 PM IST
सार
Saharanpur News : गलत ऑपरेशन करने के मामले में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभात वर्मा पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सहारनपुर में जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभात वर्मा को चिकित्सीय लापरवाही का दोषी मानते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उन्हें पीड़िता को इलाज पर हुए खर्च 1.64 लाख भी ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया। वाद व्यय के रूप में पीड़िता को 10 हजार अतिरिक्त मिलेंगे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर निवासी महिला मरीज के पित्त की थैली में पथरी थी। डॉक्टर ने लेजर गिरने से ऑपरेशन किया था। जो गलत हो गया था, जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई थी। इसके बाद महिला ने कहीं अन्य डॉक्टर के पास उपचार कराया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरा जाट समाज, कहा- हम खड़े हैं बेटियों के साथ, जल्द हो FIR
विज्ञापन
वहीं, महिला के ठीक होने पर पीड़ित पक्ष ने सहारनपुर जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में वाद दायर किया। सुनवाई के दौरान डॉक्टर ने अपना पक्ष रखते हुए महिला मरीज पर झूठा आरोप लगाकर पैसा रखने का आरोप लगाया था। आयोग ने इसे उचित नहीं माना और महिला के पक्ष में फैसला सुनाया। जिस पर आयोग अध्यक्ष ने डॉक्टर को दोषी मानते हुए जिम्मेदार ठहराया और दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
यह भी पढ़ें: Bijnor: एनकाउंटर प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, मुठभेड़ में मारा गया था ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा