फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Deobandi Ulama has been angry from Surya namaskar order of the Ministry of Education

यूपी: सूर्य नमस्कार पर उलमा खफा, बोले- अपनी धार्मिक परंपराओं को दूसरों पर थोपना गलत

Thu, 06 Jan 2022 08:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jan 2022 08:06 PM IST
सार

स्कूलों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन के निर्देश पर देवबंदी उलमा खफा है। उलमा ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में सभी को अपने हिसाब से जिंदगी जीने का पूरा अधिकार है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Deobandi Ulama has been angry from Surya namaskar order of the Ministry of Education
जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों को एक जनवरी से सात फरवरी तक अपने स्कूलों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है। इस पर उलमा ने नाराजगी जताई है। उलमा का कहना है कि लोकतांत्रिक देश में सभी को अपने हिसाब से जिंदगी जीने का पूरा अधिकार है। अपनी धार्मिक परंपराओं को जबरन किसी दूसरे धर्म के लोगों पर थोपा जाना सरासर गलत है।

विज्ञापन


जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि सूर्य नमस्कार को लेकर शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयों को दिए गए निर्देश सरासर गलत है। क्योंकि हमारा मुल्क लोकतांत्रिक देश है। संविधान ने यहां सबको अपने हिसाब से जिंदगी जीने का पूरा अधिकार दिया है। किसी को भी यह इजाजत नहीं है कि वह अपनी धार्मिक परंपराओं को किसी दूसरे धर्म के लोगों पर थोपे। 
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरा ने कहा कि सूर्य नमस्कार से अगर किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचती है तो इसे किसी पर जबरदस्ती नहीं थोपना चाहिए। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि पहले भी यह विवाद खड़ा किया गया था। क्योंकि अब चुनाव नजदीक है इसलिए इस तरह के मुद्दे उठाकर चुनाव में इसका लाभ उठाने का प्रयास किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

उन्होंने मुस्लिम छात्र-छात्राओं से इससे बचने की सलाह दी है। गौरतलब है कि सरकार के इस निर्देश का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी विरोध कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed