फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Brother dies in suspicious circumstances after engagement of sister

मातम में बदलीं खुशियां: बहन की सगाई करने आए भाई की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत, मचा कोहराम

Mon, 11 Apr 2022 09:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Apr 2022 09:48 PM IST
सार

बहन की सगाई करने आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Brother dies in suspicious circumstances after engagement of sister
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव चिराऊ में बहन की सगाई करने आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद सगाई समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।

विज्ञापन


यह हादसा रविवार को हुआ। मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के खेड़ा निवासी अनिल फौजी रविवार को अपने बेटे सागर (21) व अन्य परिजनों के साथ अपनी बेटी की सगाई करने के लिए बड़गांव के गांव चिराऊ निवासी पूर्व प्रधान नकली सिंह के यहां आए थे। बहन की सगाई रस्म के बाद सागर अपने फुफेरे भाई प्रयास पुत्र प्रवीण निवासी चिराऊ के साथ किसी कार्य से कार में सवार होकर गांव से बाहर जा रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित मेरठ, 358 पहुंचा एक्यूआई, गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल, लू के थपेड़ों ने झुलसाया 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि जैसे ही सागर गांव के कंवरपाल चौहान के मकान के समीप कार लेकर पहुंचा तो सड़क पर गड्ढों में कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार में रखी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली सागर की कनपटी पर जा लगी। घायल सागर को परिजनों ने गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। 


यह भी पढ़ें: मेरठ: हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, नोटिस चस्पा होने के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब कुर्की की तैयारी में पुलिस

परिजनों ने इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई है। सागर इकलौता बेटा था। बताया गया कि एक वर्ष पूर्व मृतक के भाई व मां की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। 

सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी और थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र गौतम का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी वे इस संबंध में जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed