फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित मेरठ, 358 पहुंचा एक्यूआई, गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल, लू के थपेड़ों ने झुलसाया 

Mon, 11 Apr 2022 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Apr 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Weather in Western UP: Meerut most polluted in the country, AQI reached 358, people scorched by  heat waves
गर्मी से बचकर निकलते लोग - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में रविवार को पहले नंबर पर रहा। आसमान में उड़ते धूल के कणों की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 पहुंच गया। रैपिड रेल के निर्माण कार्य और गेहूं की थ्रेसिंग की वजह से आसमान में प्रदूषण की एक परत सी बन गई, जिससे लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हुई। वहीं गर्म हवाओं के थपेड़ों ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है।



मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) जहां साढ़े तीन सौ के पार पहुंच गया है। वहीं गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। लू के थपेड़ों ने भी लोगों को झुलसाकर रख दिया है। दिन का तापमान 40.3 डिग्री के पार चल रहा है। आगे तस्वीरों में देखें कैसे गर्मी से बेहाल हो रहा है आम आदमी का जनजीवन: -

Weather in Western UP: Meerut most polluted in the country, AQI reached 358, people scorched by  heat waves
गर्मी - फोटो : amar ujala

मेरठ में दिन का तापमान 40.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अप्रैल के 10 दिनों में रविवार का दिन सीजन में दूसरी बार सबसे गर्म रहा। मौसम कार्यालय पर न्यूनतम तापमान भी 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। यह शनिवार के मुकाबले तीन डिग्री ज्यादा है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बेहद खराब श्रेणी में है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, नोटिस चस्पा होने के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब कुर्की की तैयारी में पुलिस

Weather in Western UP: Meerut most polluted in the country, AQI reached 358, people scorched by  heat waves
गर्मी का मौसम - फोटो : amar ujala

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि अभी लू के असर के चलते दिन का तापमान 40 और 41 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। 12 से 14 अप्रैल के बीच थोड़ी राहत मिल सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather in Western UP: Meerut most polluted in the country, AQI reached 358, people scorched by  heat waves
सिर ढककर निकलता युवक - फोटो : amar ujala

बागपत दूसरे और गाजियाबाद तीसरे नंबर परी 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा रविवार को जारी 125 शहरों के बुलेटिन में देश के सबसे प्रदूषित शहरों में मेरठ के बाद बागपत दूसरे नंबर पर और तीसरे नंबर पर गाजियाबाद रहा। प्रदूषण के साथ गर्मी और लू के कारण लोगों का बाहर निकलना तक दूभर हो रहा है। 

विज्ञापन
Weather in Western UP: Meerut most polluted in the country, AQI reached 358, people scorched by  heat waves
गर्मी से बचती महिला - फोटो : amar ujala

रेड जोन में मेरठ
एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर पहुंचना खतरनाक है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 358 रहा जो बेहद खराब (रेड जोन) की श्रेणी में है। एनसीआर में मेरठ गाजियाबाद बागपत और मुजफ्फरनगर रेड जोन में रहे। लगातार यही स्थिति रहने पर खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद खतरनाक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed