फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Bride has reached in Barat of her boyfriend and marriage broken

Saharanpur: अपनी शादी में प्रेमिका को देख चौंका दूल्हा, दुल्हन पक्ष ने विवाह से किया इंकार, फिर जो हुआ...

Tue, 13 Jun 2023 09:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Jun 2023 09:56 PM IST
सार

Saharanpur News : अपनी शादी में प्रेमिका को देखकर दूल्हा चौंक गया। इसके बाद वहां दुल्हन और दूल्हे पक्ष के बीच टकराव हो गया। जानिए आखिर फिर क्या हुआ।

विज्ञापन
Saharanpur News: Bride has reached in Barat of her boyfriend and marriage broken
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चल रहे शादी समारोह में दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई, जिसने हंगामा कर दिया। इस दौरान वर और वधु पक्ष के बीच टकराव की स्थिति बन गई। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच देर शाम तक वार्ता चलती रही। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव शादी समारोह चल रहा है। देवबंद क्षेत्र से बारात आई हुई है। इसी बीच एक युवती वहां पहुंच गई, जिसने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद वह लड़की वहां से चली गई, लेकिन शादी समारोह रुक गया। दोनों पक्षों के बीच भी टकराव की स्थिति बन गई। लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इसके साथ ही खर्च हुआ पैसा दूल्हे पक्ष से देने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कारगिल युद्ध 1999: दुश्मनों के लिए काल बन गए थे ये जांबाज, शहीदों के शौर्य की ऐसी कहानी, आप भी करेंगे सलाम

मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए, जिनमें देर शाम तक समझौते को लेकर वार्ता चलती रही। किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद पार: फव्वारों पर किए लाखों खर्च, पर देखरेख न करने पर फंसा नगर निगम, सामने आई सच्चाई

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। उन्हें जानकारी मिली है कि शादी समारोह में एक युवती पहुंची, जिसने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया। दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर वार्ता चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed