{"_id":"60d57e09c66278295f593b19","slug":"saharanpur-news-agriculture-minister-suryapratap-shahi-has-responded-to-rakesh-tikait-s-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का भाकियू पर निशाना, राकेश टिकैत के बयान पर दिया करारा जबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का भाकियू पर निशाना, राकेश टिकैत के बयान पर दिया करारा जबाव
Fri, 25 Jun 2021 12:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:26 PM IST
सार
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने राकेश टिकैत के बयान का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा किसानों को बरगलाने वालों को यह देखना चाहिए कि भाजपा सरकार ने किसानों के हितों में कितने कार्य किए हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर में प्रेसवार्ता के दौरान बोलते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश के कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शुक्रवार को सहारनपुर में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के हक में हर काम किया है। गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीद की गई है। गन्ना मूल्य भुगतान भी पूर्व की सरकारों के मुकाबले कई गुना ज्यादा किया है।
विज्ञापन
भाकियू की ट्रैक्टर यात्रा पर सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि किसानों को बरगलाने वालों को यह देखना चाहिए कि भाजपा सरकार ने किसानों के हितों में कितने कार्य किए हैं और सपा, बसपा व कांग्रेस वालों के शासन में क्या हुआ था।
विज्ञापन
वहीं भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में तीन सीटों से 92 तक पहुंच गई है। यदि ऐसा ही इलाज है तो हमारी पार्टी के लिए अच्छा है। क्योंकि पश्चिम बंगाल में भाजपा मजबूत हुई है। गौरतलब है कि राकेश टिकैत ने बयान देकर कहा कि सरकार के अहंकार की दवा किसानों के पास है, सरकार का इलाज पश्चिम बंगाल में किया है और आगे भी करेंगे।
विज्ञापन