फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: A youth has beaten up in case of kidnapped of girl from Hariyana

यूपी: हरियाणा से बहला-फसलाकर लड़की को लाया था युवक, परिजनों ने पकड़कर की धुनाई, ये है पूरा मामला

Thu, 03 Mar 2022 08:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Mar 2022 08:39 PM IST
सार

हरियाणा से बहला-फुसलाकर लड़की को लाए युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। इस दौरान परिजनों ने युवक की धुनाई कर दी। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Saharanpur News: A youth has beaten up in case of kidnapped of girl from Hariyana
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के हिसार से युवक एक लड़की को बहला फुसलाकर गांव रसूलपुर ले आया, जिसे परिजनों ने पकड़ लिया और हंगामा करते हुए उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लड़की के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजन लड़की को लेकर लौट गए। 

विज्ञापन


जनपद मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना खुर्द निवासी दूसरे समुदाय का युवक कुछ दिन पूर्व हरियाणा के हिसार के मोहल्ला मिल गेट निवासी युवती को बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया। इसके बाद युवक युवती को लेकर सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में लेकर रहने लगा। पुलिस के मुताबिक युवक गांव में लड़की के साथ किराए पर रह रहा था। 
विज्ञापन


वहीं, परिजन भी लड़की और आरोपी की तलाश कर रहे थे। गुरुवार की शाम परिजन गांव रसूलपुर में पहुंचे, जिन्होंने युवक और युवती को पकड़ लिया। परिजनों ने युवक की पिटाई करने के साथ ही हंगामा कर दिया। पता लगने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन बिना किसी कार्रवाई के लड़की को लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ताऊ की बेटी से हुआ प्यार: अंजाम भुगतना पड़ा खौफनाक, खूब वायरल हो रहा वीडियो, ये था पूरा मामला

परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने लड़की को नाम बदलकर फंसाया था। आरोपी लड़की को गुमराह कर रहा था, लेकिन परिजनों ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की। 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध का बड़ा असर: सोने के दाम में आया भारी उछाल, 53 हजार के पार पहुंची कीमत, देखें 1971 से 2022 तक के आंकड़े

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई नहीं की है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed