{"_id":"614c85d38ebc3e046034e96b","slug":"saharanpur-news-a-baby-child-has-died-and-two-injured-in-road-accident-in-deoband","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पर टूटा गमों का पहाड़: एक घर से उठे तीन जनाजे, परिजनों की हालत देख रो पड़ा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार पर टूटा गमों का पहाड़: एक घर से उठे तीन जनाजे, परिजनों की हालत देख रो पड़ा पूरा गांव
Thu, 23 Sep 2021 09:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Sep 2021 09:06 PM IST
सार
सहारनपुर में गुरुवार को एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में जब एक ही घर से तीन जनाजे उठे तो कोहराम मच गया। इस दौरान हर किसी की आंखों से आंसू बह रहे थे।
विज्ञापन
तीन मौत के बाद गमजदा परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर गुरुवार को एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। देवबंद-नानौता मार्ग पर गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक दो वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चे की मां ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हाशिमपुरा निवासी शावेज की मां रशीदन (70 वर्ष) की बीमारी के चलते गुरुवार की सुबह मौत हो गई थी। शावेज का छोटा भाई प्रवेज (24 वर्ष) अपनी भाभी आसिफा (30 वर्ष) उसके पुत्र हैदर (2 वर्ष) और हयात (5 वर्ष) को लेने उनकी ननिहाल नानौता गया था। वह तीनों लोग बाइक द्वारा हाशिमपुरा गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जब वह देवबंद-नानौता मार्ग स्थित लबकरी के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो इसी दौरान देवबंद से भायला की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवकों से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि हैदर बाइक की टंकी पर बैठा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि हैदर उछलकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रवेज, आसिफा व हयात गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत के चलते आसिफा को उसके परिजन हायर सेंटर लेकर जा रहे थे। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हाशिमपुरा गांव में जैसे ही पुत्र हैदर के बाद उसकी मां आसिफा की मौत की सूचना पहुंची तो मातम पसर गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें
इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि हैदर की घटनास्थल पर मौत हुई, जबकि उसकी मां आसिफा ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं, इसलिए शव पंचनामा भरकर उनके परिजनों के सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी बाइक सवार दो युवकों को हिरास्त में लिया गया है।
यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज
एक साथ तीन जनाजे उठते ही आंखों से छलके आंसू
हाशिमपुर गांव में गुरुवार की शाम को जैसे ही एक घर से तीन जनाजे उठे तो हर किसी की आंखों से आंसू बहने लगे। ग्रामीण शावेज की 70 वर्षीय मां रशीदन की जहां बीमारी के चलते सुबह मौत हुई। वहीं, सड़क हादसे में उसके पोते हैदर (2 वर्ष) और पुत्रवधू आसिफा की मौत हो गई। गांव में हर किसी की जुबान से एक ही बात सुनने को मिली कि शावेज के परिवार पर कैसा दुखों का पहाड़ टूटा। शायद प्रवेज ने सपने में भी नहीं सोचा था कि मां के साथ उसकी भाभी और भतीजे के भी जनाजे उठेंगे। हादसे के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।