फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Murder: Police has revealed that Shahnawaz was murdered in love affair and three friends arrested

Saharanpur Murder: अनैतिक संबंध में हुई थी शाहनवाज की हत्या, तीन दोस्त निकले कातिल, उगला पूरा सच

Tue, 04 Apr 2023 09:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Apr 2023 09:31 PM IST
सार

Saharanpur Murder Case : सहारनपुर में शाहनवाज की हत्या अनैतिक संबंध में हुई थी। पुलिस ने तीन दोस्तों गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
Saharanpur Murder: Police has revealed that Shahnawaz was murdered in love affair and three friends arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में मानकमऊ निवासी शाहनवाज उर्फ छोटा की हत्या अनैतिक संबंध के चलते उसके ही दोस्तों ने की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को इस घटना का खुलासा करने पर 25 हजार का पुरस्कार दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव मानकमऊ निवासी शाहनवाज उर्फ छोटा पुत्र मोहम्मद इस्लाम 20 जनवरी को गायब हुआ। परिजन उसकी तलाश करते रहे। उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर 14 फरवरी को कुतुबशेर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। गत 26 मार्च को एक कंकाल सरसावा थाना क्षेत्र के गांव बुढेड़ा के जंगल में मिला। बाद में उसकी पहचान शाहनवाज के रूप में हुई।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि मानकमऊ निवासी शाहरुख उर्फ बकरी पुत्र फारूख, मुस्तकीम पुत्र याकूब, मोहसीन उर्फ लिलवा पुत्र युसुफ, शाहरुख पुत्र जमील और मृतक शाहनवाज आपस में गहरे दोस्त थे। सभी स्मैक का नशा करते थे। पांचों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी दौरान शाहरुख पुत्र जमील की पत्नी के साथ शाहनवाज के अनैतिक संबंध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: इस हालत में मिला सिपाही का शव, सात दिन से लापता था अरविंद, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

इसकी जानकारी होने पर शाहरुख पुत्र जमील, मोहसीन, मुस्तकीम, शाहरुख उर्फ बकरी ने हत्या का प्लान बनाया। 28 जनवरी की रात को उक्त चारों आरोपी शाहनवाज को कार से सरसावा के बुढेड़ा गांव के जंगल में ले गए। यहां पर पहले उसे स्मैक का नशा कराया और उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जला दिया था। पुलिस ने जांच के बाद हत्यारोपी शाहरुख उर्फ बकरी, मुस्तकीम और मोहसीन उर्फ लिलवा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: Murder Case: अंकेश की हत्या का राज, दोस्त ने उतारा था मौत के घाट, पहचान मिटाने के लिए थिनर से जलाया था चेहरा

शाहरुख कोर्ट में पेश होकर जेल गया
एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी शाहरुख पुत्र जमील शस्त्र अधिनियम में पहले जेल जा चुका था। इस मामले में वह जमानत पर था। अब मृतक शाहनवाज की पहचान होने पर वह शस्त्र अधिनियम के मुकदमे में जमानत तुड़वाकर कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed