फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur murder case: Yogesh having restless nights, jail administration surveillance 24 hour

सहारनपुर हत्याकांड: बेचैनी में कट रही हत्यारे योगेश की रातें, 24 घंटे निगरानी रख रहा जेल प्रशासन

Wed, 26 Mar 2025 12:54 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 26 Mar 2025 12:54 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुए हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहां उसकी रातें करवटें बदलते हुए गुजर रही हैं। उस पर हर घड़ी प्रशासन निगरानी रख रहा है।

विज्ञापन
Saharanpur murder case: Yogesh having restless nights, jail administration surveillance 24 hour
पत्नी और तीनों बच्चों के साथ योगेश रोहिला की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के सांगाठेड़ा गांव में जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले योगेश रोहिला की जेल के अंदर बेचैनी में रात कट रही है। जेल प्रशासन उस पर 24 घंटे निगरानी रख रहा है। क्योंकि उसने बेचैनी और तनाव का बहाना बनाया है। उसे सरकारी अधिवक्ता मुहैया कराने के लिए जेल प्रशासन ने विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र लिख दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, 22 मार्च को सांगाठेड़ा गांव में योगेश रोहिला ने पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा, बेटों देवांश व शिवांश को गोली मार दी थी। तीन बच्चों की उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि पत्नी ने घटना के तीसरे दिन चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद योगेश रोहिला को जेल भेज दिया था। उसे बैरक नंबर 10 में रखा है। 

विज्ञापन

जेल प्रशासन के अनुसार जब से योगेश जेल में आया है तब से बेचैन है। तनाव का बहाना बना रहा है। इसलिए जेल प्रशासन उस पर 24 घंटे निगरानी रख रहा है। उसकी आठ से दस दिन तक निगरानी रखी जाएगी। उसके बाद उसे जेल में ही काम आवंटित कर दिया जाएगा।  

जेल में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, लकड़ी आइटम बनाने और पाकशाला में खाने बनाने का काम होता है। चर्चा है कि इनमें से योगेश को काम दिया जाएगा। उधर, जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि योगेश ने सरकारी अधिवक्ता मुहैया कराने की मांग की गई थी। हमने विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र लिख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed