फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Murder Case: dead body of Ankesh was burnt, father identified deceased

Saharanpur: अंकेश का था जला हुआ शव, नहीं रहा बुढ़ापे का सहारा, जनाजा रोक कब्जे में लिया महिला का शव

Mon, 03 Apr 2023 11:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 Apr 2023 11:47 PM IST
सार

Saharanpur News : जंगल में मिला जला हुआ शव अंकेश का था। बेटे की हत्या से बुजुर्ग पिता का कोई सहारा नहीं रहा। उधर, पुलिस ने जनाजा रोक महिला के शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
Saharanpur Murder Case: dead body of Ankesh was burnt, father identified deceased
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के मंशापुर गांव के जंगल में रविवार को मिले युवक की शिनाख्त ज्ञानागढ़ निवासी अंकेश के रूप में हुई है। वह शिमला में एक फार्म हाउस पर माली की नौकरी करता था। वह दोस्तों के साथ घर से गया था। उसकी हत्या कर शव को जलाया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सोमवार को ज्ञानागढ़ निवासी परदेशी ने मृतक की पहचान अपने बेटे अंकेश (32) के रूप में की है। उसने बताया कि उसका बेटा 31 मार्च से लापता था। वह शिमला से करीब 15 दिन पहले आया था। 31 मार्च को गांव के ही एक दोस्त के साथ वह घूमने के लिए निकला था। उसके बाद लापता हो गया था। दोस्त से पूछा तो उसने सही जवाब नहीं दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या करना आया है। हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए चेहरे और सीने को जलाया गया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि खेत मालिक किरणपाल की तरफ से अज्ञात हत्यारोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जांच में जो भी आरोपी आएंगे, उन्हें नामजद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ापे में सहारा नहीं रहा, चार दोस्तों पर शक
युवक की हत्या के बाद उसके पिता का बुढ़ाने का सहारा नहीं रहा। वह उसका इकलौता बेटा था। अंकेश की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। पिता का आरोप है कि अंकेश का गांव के चार दोस्तों के साथ विवाद चल रहा था। जिस पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Kids Murder Case: पूर्व पार्षद का रिमांड मंजूर, क्राइम सीन दोहराएगी पुलिस, आरोपी पूछताछ में उगलेंगे असली सच

जनाजा रोक महिला के शव को कब्जे में लिया
सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव मानकमऊ में विवाहिता शमीमा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस दौरान आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जनाजे को बीच में रोक लिया। इसको लेकर ससुराल वालों और मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया। कुछ देर के लिए गंगोह मार्ग पर जाम भी लगाया। देर रात बसपा नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद ने मौके पर जाकर लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: मलियाना नरसंहार: आजादी के बाद की सबसे बड़ी कस्टोडियन किलिंग, आंखों के सामने जले आशियाने, बेबस देखते रहे लोग

मानकमऊ निवासी गुलजार का निकाह करीब 13 साल पहले नागल के गांव तासीपुर निवासी शमीमा के साथ हुआ था। कुतुबशेर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात सूचना मिली थी कि शमीमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके मायकेवाले गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस मानकमऊ पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोग शव को दफनाने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने जनाजे को रास्ते में रोक कर शव को कब्जे में ले लिया।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई हे। मायके वालों ने भी अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed