{"_id":"686684e36f2e63d2340c97e3","slug":"saharanpur-mother-and-son-both-smugglers-arrested-with-opium-worth-rs-28-lakh-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मां और बेटा दोनों तस्कर, 28 लाख की अफीम के साथ गिरफ्तार, तलाशी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मां और बेटा दोनों तस्कर, 28 लाख की अफीम के साथ गिरफ्तार, तलाशी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Thu, 03 Jul 2025 06:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 03 Jul 2025 06:57 PM IST
सार
बिहार निवासी मां और बेटा हरियाणा में अफीम की सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस और नारकोटिक्स ने पकड़ लिया। दो किलो 802 ग्राम अफीम बरामद की है।
विज्ञापन
पकड़े गए मां-बेटा। स्रोत- पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना सदर बाजार पुलिस और मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त टीम ने 28 लाख रुपये की अफीम के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया है, जो बिहार के शिवहर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
दरअसल, मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को जानकारी मिली थी कि दो तस्कर अवैध अफीम की तस्करी हरियाणा में करने जा रहे हैं। इसमें एक महिला भी शामिल है। ये दोनों नशा तस्करी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इसके बाद एएनटीएफ मेरठ की टीम ने थाना सदर बाजार पुलिस को साथ लेकर पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद पेपर मिल रोड स्थित विश्वकर्मा चौक के पास से दोनों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने अपने नाम संगीता देवी व धीरज कुमार निवासी झीटकाही, जिला शिवहर बिहार बताया। पूछताछ करने पर पता चला कि ये दोनों मां-बेटे हैं, जो अफीम की सप्लाई करने के लिए हरियाणा जा रहे थे। पुलिस इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। साथ ही किन-किन नशा तस्करों के संपर्क में हैं, नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इनके पास से दो किलो 802 ग्राम अवैध अफीम, दो मोबाइल, आधार कार्ड व 7478 रुपये बरामद हुए।
गंगोह और नकुड़ क्षेत्र में नशे का धंधा
जिले में नशे का जाल फैलता जा रहा है। गंगोह और नकुड़ क्षेत्र में नशे का धंधा चलता है। कई बार पुलिस के साथ भी अभद्रता के मामले आ चुके हैं। तमाम सख्ती के बावजूद इन पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है।
जिले में नशे का जाल फैलता जा रहा है। गंगोह और नकुड़ क्षेत्र में नशे का धंधा चलता है। कई बार पुलिस के साथ भी अभद्रता के मामले आ चुके हैं। तमाम सख्ती के बावजूद इन पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है।