फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Missing Man Munnas Body Recovered from Krishna River in Ramala Area After 14 Days

Baghpat: रमाला क्षेत्र में लापता व्यक्ति मुन्ना का शव कृष्णा नदी में मिला, 14 दिन से था गायब

Sat, 31 Jan 2026 04:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 31 Jan 2026 04:59 PM IST
सार

बागपत जनपद के रमाला क्षेत्र के अशरफाबाद थल गांव से लापता मुन्ना का शव 14 दिन बाद कंडेरा गांव के पास कृष्णा नदी के चेक डैम में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Baghpat: Missing Man Munnas Body Recovered from Krishna River in Ramala Area After 14 Days
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव में शनिवार को कृष्णा नदी पर बने चेक डैम में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने कराई पहचान
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। बाद में पहचान कराई गई तो मृतक की शिनाख्त अशरफाबाद थल गांव निवासी मुन्ना पुत्र उमरदीन (60) के रूप में हुई।
विज्ञापन


14 दिन से था लापता
जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुन्ना बीते 14 दिनों से लापता था। उसकी गुमशुदगी रमाला थाने में दर्ज कराई गई थी और पुलिस परिजनों के साथ लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और संभवतः बहते हुए नदी के चेक डैम में फंस गया था। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed