फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur mein yamuna mein fanse 24 logon ko surakshit bahar nikala

सहारनपुर में यमुना के तेज बहाव में फंसे 24 लोगों को सुरक्षित निकाला, इनमें 12 बच्चे थे शामिल

Mon, 30 Jul 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
saharanpur mein yamuna mein fanse 24 logon ko surakshit bahar nikala
सहारनपुर में यमुना से सुरक्षित निकाले गए लोग। - फोटो : अमर उजाला
सरसावा (सहारनपुर)। यमुना किनारे पलेज लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले 24 लोग शनिवार रात अचानक यमुना में तेज पानी के बहाव में फंस गए। जलस्तर बढ़ने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए। 
विज्ञापन

  इन लोगों की पूरी रात दहशत में ही गुजरी और ये एक ऊंचे टीले पर मदद की गुहार करते रहे। इनमें 12 बच्चे और अन्य महिला और पुुरुष शामिल हैं। मूल रूप से गाजीपुर के सब्बलपुर निवासी ये लोग हर साल यमुना के रेतीले मैदान में सब्जियां उगाने के लिए आते हैं। पुलिस के आला अफसरों और पीएसी के सुरक्षा जवानों की मदद से रविवार सुबह सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 
विज्ञापन

 

गांव घंघोड़ के पास यमुना नदी के खाली पड़े तट पर जिला गाजीपुर के कुछ लोगों ने सब्जी की प्लेज लगाई थी। ये लोग वहीं पर निगरानी के लिए मौजूद रहे। शनिवार रात अचानक यमुना का पानी बढ़ गया और 24 लोग वहीं फंसे रह गए। एक ऊंचे टीले पर पहुंचकर मदद के लिए पुकारे। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया। रात में ही एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पीएसी को भी बुलाया गया। लेकिन रात में अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चल सका। इसके बाद सरसावा थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने गांव में कैंप किया तथा उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 रविवार को दिन निकलते ही पुलिस तथा पीएसी के जवानों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। नाव और रस्से तथा तैरने के उपकरण और जीवन सुरक्षा के अन्य सामान के साथ जवान इन लोगों के पास तक पहुंचे। ये लोग करीब 500 मीटर की दूरी पर एक ऊंचे टीले पर शरण लिए थे। बड़ी मशक्कत से उन्हें एक-एक कर सुरक्षित निकाला गया। इनमें 12 बच्चे और 12 महिला-पुरुष थे। गांव घंघोड़ पहुंचकर सभी को खाने-पीने का सामान दिया गया। इस आपरेशन से जान बचने पर अमित कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे मूल रूप से गाजीपुर जिले रहने वाले हैं। हर साल यमुना नदी के रेतीले मैदानों पर सब्जियां उगाकर परिवार का गुजारा करते हैं। शनिवार का दिन उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होता यदि ऊंचा टीले की शरण और सुरक्षा जवानों की मदद न मिलती। उन्होंने बचाव दल के प्रयासों पर आभार जताया। एसएसपी सहित सुरक्षा जवानों ने उन्हें चेतावनी भी दी कि यमुना के तेज बहाव के समय यहां आने का रिस्क न लें।



पीएसी ने रेस्क्यू आपरेशन से इन लोगों को बचाया 
पुरूषों में अमित कुमार (30 वर्ष), उमेश कुमार (35 वर्ष), जोंगु (28 वर्ष), विद्यासागर (50 वर्ष), साहब कुमार (22 वर्ष), कमलेश (30 वर्ष),  महिलाओं में कमल (23 वर्ष) पत्नि अमित, सुराही (21 वर्ष) पत्नि जोंगु,  फुला (30 वर्ष) पत्नि उमेश, अंसुआ  (30 वर्ष) पत्नि कमलेश, रूसी  (45 वर्ष) पत्नी विद्यासागर, रेशमी (20 वर्ष) पत्नी साहब, बच्चों में विशाल ( 7 वर्ष), मुकेश  (13 वर्ष), बबलू  (10 वर्ष), काजल  (8 वर्ष), कृष्णा  (3 वर्ष), आकाश (9 वर्ष), पवन  (6 वर्ष), लालू  (5 वर्ष), गोलू  (3 वर्ष), मोनू  (7 माह), सोनम  (6 माह), सनिता  (1 वर्ष) को बचाया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed