फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Medical College Worker Climbs Water Tank, Threatens Self-Immolation Over Pending Salary

Saharanpur: पानी की टंकी पर चढ़ा कर्मचारी, दी आत्मदाह की धमकी, ग्रामीणों बोले-समस्या तो बड़ी है पर तू नीचे बैठ

Tue, 23 Sep 2025 02:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 23 Sep 2025 02:17 PM IST
सार

सहारनपुर पिलखनी मेडिकल कॉलेज में वेतन न मिलने से सहायक कुक कमल सिंह पानी की टंकी पर चढ़ गया। आत्मदाह की धमकी से हड़कंप मच गया। डेढ़ घंटे बाद समझाकर नीचे उतारा गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Medical College Worker Climbs Water Tank, Threatens Self-Immolation Over Pending Salary
टंकी पर चढ़ा कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में सरसावा क्षेत्र के पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सहायक कुक पद पर तैनात कर्मचारी कमल सिंह पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। वेतन न मिलने से आहत कर्मचारी ने आत्मदाह की धमकी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


कमल सिंह ने बताया कि वह करीब छह महीने पहले आगरा के सरोजिनी नायडू राजकीय मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरित होकर पिलखनी आया था। तब से अब तक उसे एक भी वेतन नहीं मिला। आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कमिश्नरी कार्यालय के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, सरसावा थाना प्रभारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी लगातार कमल सिंह को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।

इस दौरान टंकी के नीचे खड़ी एक महिला, जिसे कमल सिंह अपने भाई की पत्नी बता रहा था, और उसके साथ मौजूद दो छोटे बच्चे रो-रोकर उससे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे। भावनात्मक माहौल के बावजूद कमल सिंह करीब डेढ़ घंटे तक टंकी पर बैठा रहा।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत और मनाने के बाद आखिरकार कमल सिंह को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा रहा।

स्थानीय प्रशासन अब वेतन न मिलने की शिकायत की जांच कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय पर वेतन नहीं मिला तो ऐसी घटनाएं और भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed