फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth Attempts Self-Immolation Outside Commissioner Office, Police Foil Bid

Meerut: कमिश्नरी कार्यालय के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

Tue, 23 Sep 2025 01:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 23 Sep 2025 01:41 PM IST
सार

मेरठ कमिश्नरी कार्यालय के बाहर एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने पेट्रोल की बोतल छीनकर उसकी जान बचाई। युवक आवासीय क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रतिबंध की मांग को लेकर अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगा रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Youth Attempts Self-Immolation Outside Commissioner Office, Police Foil Bid
युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सोमवार को कमिश्नरी कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत पेट्रोल की बोतल छीन ली और युवक को काबू में कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:PM Modi Visit: तैयारियां तेज, 30 सितंबर को रैपिड व मेट्रो को दिखा सकते हैं हरी झंडी, जनसभा स्थल पर मंथन जारी  

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवक की भतीजी की करीब एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के पीछे भारी वाहनों की आवाजाही को जिम्मेदार माना जा रहा है। तभी से युवक लगातार अपने क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा था। उसका आरोप है कि अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

युवक ने नगर निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि अधिकारियों और व्यापारियों की मिलीभगत के कारण आवासीय कॉलोनियों में भारी वाहनों का आवागमन जारी है। इस वजह से हादसों का खतरा बना रहता है और स्थानीय लोग परेशान हैं। कई बार लिखित शिकायतें और धरना-प्रदर्शन करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

सोमवार को इसी आक्रोश के चलते युवक पेट्रोल की बोतल लेकर कमिश्नरी पहुंचा और आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए बोतल छीन ली और तत्काल उसे सुरक्षित स्थान पर ले गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

फिलहाल पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवक की समस्याओं और आरोपों की जांच की जाएगी। घटना के बाद कमिश्नरी कार्यालय के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed